boAt Storm Connect Plus Smartwatch Launch Price In India: टेक कंपनी boAt ने भारतीय बाजार में अपने नई स्मार्टवॉच स्टॉर्म कनेक्ट प्लस को लॉन्च की है। यह वॉच 1.91 इंच की एचडी डिस्प्ले और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। साथ ही इसकी कीमत भी किफायती है। चलिए विस्तार से बोट के इस स्मार्टवॉच की खासियतों पर कीमत पर एक नजर डालते हैं…

boAt Storm Connect Plus Smartwatch की क्या है कीमत?

बोट के इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे एक्टिव ब्लैक, कूल ग्रे, डीप ब्लू और मरून जैसे कई कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। बिक्री के लिए यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

boAt Storm Connect Plus

boAt Storm Connect Plus Smartwatch Specifications and Features

इस स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का एचडी डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। यह स्क्वायर स्क्रीन पर 2.5 डी कर्व्ड ग्लास है। यह 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी प्रदान करता है और डिस्प्ले मेटल फ्रेम से घिरा हुआ है।

इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है जो ब्लूटूथ कॉलिंग करने में मदद करता है। इसके साथ ही वॉच में ENx एल्गोरिदम AI नॉइज कैंसलेशन के लिए एक माइक्रोफोन भी है।

 Smartwatch Under 2000

100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड

BoAt स्टॉर्म कनेक्ट प्लस स्मार्टवॉच 100 से अधिक क्लाउड वॉच फेस और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के लिए सपोर्ट के साथ आती है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल के साथ ही कई हेल्थ ट्रैकर जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टवॉच को IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ बनाया गया है। यह हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Smartwatch

बैटरी बैकअप

कंपनी इस स्मार्टवॉच में 300mAh बैटरी पैक दे रही है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 10 दिनों तक की बैटरी बैकअप प्रदान करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ