Bluei ECHO 15 Stroke Review: कम कीमत में धांसू बैटरी बैकअप, जानें कैसी है Audio Quality?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Bluei Echo-15 Stroke Wireless Stereo Earphone Review: ब्लूई ने अपने लेटेस्ट वायरलेस नेकबैंड ‘इको 15 स्ट्रोक’ की घोषणा कुछ समय पहले ही की थी। अगर आप इस किफायती नेकबैंड की कीमत, फीचर्स, इसकी ऑडियो क्वलिटी समेत ये कितना कंफर्टेबल है ये जानना चाहते हैं तो आज आप हमारे द्वारा किए गए इको 15 स्ट्रोक नेकबैंड के रिव्यू में जान सकेंगे।
कंपनी द्वारा इस नेकबैंड को लेकर कई दावे किए गए हैं जिसे एक्सपीरियंस करने का हमें मौका मिला और हम अपने एक्सपीरियंस के आधार पर आपको ब्लूई इको 15 स्ट्रोक नेकबैंड के बारे में बताएं कि इसे खरीदना ठीक रहेगा या नहीं। आइए जानते हैं।
नेकबैंड को खरीदने से पहले हम उसके फीचर्स पर तो गौर करते ही हैं लेकिन सबसे पहले उसके लुक या डिजाइन को पहले देखते हैं। बात करें डिजाइन की तो ये काफी शानदार है। इसका बैंड और वायर दोनों अलग-अलग हैं, जिसके कारण ये आपको काफी कंफर्टेबल फील दे सकता है। अपने कंफर्टेबल होने के कारण यूजर इसे लंबे समय तक आसानी से वीयर कर सकता है। ये नेकबैंड वजन में काफी हल्का है जिससे नेक पर ज्यादा जोर भी नहीं आएगा।
अगर अपने एक्सपीरियंस की बात करें तो इस नेकबैंड का इस्तेमाल हमने वर्कआउट करते समय किया था, जिस दौरान इसके बड्स कानों से नहीं निकलें और ना ही ऐसा लगा कि जैसे कुछ कान में लगा रखें। बड्स कंफर्टेबल होने के कारण वॉकिंग और रनिंग के दौरान भी Uncomfortable भी नहीं रहे।
कंफर्टेबल फिट के मामले में ये ईयरबड्स बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इनकी खासियत है कि ये कानों में काफी आसानी से फिट हो जाते हैं। कानों में इसे लगाने से किसी तरह की कोई इरीटेशन भी नहीं होती है।
ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो इस नेकबैंड में जबरदस्त साउंड क्वालिटी है। अगर आप तेज साउंड के साथ एंटरटेनमेंट एन्जॉय करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा नेकबैंड हो सकता है। इसकी लास्ट वोल्यूम भी आपको तेज साउंड का अनुभव दे सकती है। आप इसके जरिए फिल्म या गाने बहुत तेज साउंड के साथ सुन सकते हैं।
बता दें कि इसमें Active Noise Cancellation (ANC) नहीं दिया गया है। ऐसे में आपको बाहरी आवाज सुनाई दे सकती है। इस कीमत के सेगमेंट में आने वाले कई ईयरफोन्स में ANC फीचर नहीं होता है। हालांकि, म्यूजिक में एक औसत विकल्प कहा जा सकता है। हालांकि, बजट के लिहाज से इस नेकबैंड में कोई भी कमी नहीं है।
बैटरी की बात करें तो Echo-15 Stroke Earphone में 200 एमएएच रिचार्जेबल बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा करती है कि ये 10 घंटे का सॉन्ग टाइम और 40 घंटे का टॉक टाइम देता है। डिवाइस बैटरी को चार्ज करने में 30 मिनट से कम समय लेते हैं।
वहीं, अगर हम अपने एक्सपीरियंस की बात करें तो इस नेकबैंड के बैटरी को लेकर हमारी कोई शिकायत नहीं है। कंपनी के दावे के की तरह इसका बैटरी बैकअप काफी दमदार है। चार्ज होने में भी ये काफी समय नहीं लेता है।
कनेक्टिविटी को लेकर भी कोई शिकायत नहीं है। आप इसे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी रेंज करीब 10 मीटर थोड़ी ज्यादा मिलती है। इससे ज्यादा दूर जानें पर कॉलिंग या म्यूजिक सुनने के दौरान थोड़ी परेशानी हो सकती है।
इको 15 स्ट्रोक पूरे भारत में 150+ ऑफलाइन स्टोर पर 1,299 रुपये में पांच रंग विकल्पों ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, ग्रीन और मैरून में उपलब्ध है। इतनी कीमत में ये एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आप किसी ऐसे नेकबैंड की तलाश कर रहे हैं जो फीचर्स और बैटरी के मामले में दमदार हो तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये एक जबरदस्त साउंड क्वालिटी के साथ आता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: