Bluei Bassbuds 3 ईयरबड्स भारत में लॉन्च, सिंगल चार्जिंग पर चलेगी 130 घंटे तक बैटरी!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Bluei Bassbuds 3 Earbuds Launch Price in India: भारतीय ऑडियो और पहनने योग्य ब्रांड ब्लूई ने अपना लेटेस्ट एएनसी ट्रू वायरलेस बेसबड्स 3 पेश कर दिया है। ये एक यूनिक कर्व्ड डिजाइन और एक्टिव नॉइज कैंसलेशन के साथ है, जिसमें कई शानदार फीचर्स हैं। कंपनी ने ये शानदार ईयरबड्स 3000 रुपये से कम कीमत में पेश किए हैं। आइए ब्लूई बेसबड्स 3 ईयरबड्स की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
ब्लूई का ट्रू वायरलेस बेसबड्स 3 ईयरबड्स भारत में 3 हजार रुपये से कम में हुआ है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है। ये ब्लूई की आधिकारिक वेबसाइट और पूरे भारत में 150 से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके 5 कलर्स ऑप्शन्स ग्रीन, ग्रे, मैरून, ब्लैक और ब्लू उपलब्ध है।
घुमावदार डिज़ाइन के साथ आने वाला बेसबड्स 3 ईयरबड्स को एक उत्कृष्ट और कॉम्पैक्ट चार्जेबल केस में पैक किया गया। दावा है कि इसकी बैटरी 32 घंटे के म्यूजिक प्लेटाइम और 130 घंटे के स्टैंडबाय टाइम तक चल सकती है। इन ईयरबड्स में लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन 5.3 टकनीक है।
फीचर्स की बात करें तो ईयरबड्स इंस्टेंट ऑटो टेकनीक के साथ आते हैं जो केस से हटाए जाने के बाद तुरंत पेयर्ड डिवाइस से पेयर हो जाता है जबकि, एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किए गए बड्स आराम से फिट हो जाते हैं, जिससे कान में दर्द नहीं होता है।
और पढ़िए – Bluei Firepods ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 1 घंटे की चार्जिंग पर चलेगा 12 घंटे! जानिए कीमत और फीचर्स
फोन से कनेक्ट करके आप कॉलिंग की सुविधा भी उठा सकते हैं। इसमें टच-इनेबल्ड स्टेम कंट्रोल है जिसके जरिए बिना फोन को टच किए आप ईयरबड्स से ही कॉल रिसीव कर सकेंगे। साइज में छोटे होने के कारण इन्हें आसानी से पॉकेट में रखा जा सकता है।
लेटेस्ट एएनसी ट्रू वायरलेस ईयरबड्स आपकी सभी एक्टिविटी के लिए एक अच्छा साथी हो सकता है। इसके जरिए आपके लिए व्यायाम करना, संगीत सुनना और सड़क पर कॉल करना आसान हो सकेगा। इसमें टच सिस्टम से आप ईयरबड्स को कंट्रोल कर सकेंगे। इसके केस की बैटरी चार्ज करने के लिए C-टाइप चार्जिंग है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: