Blue Aadhaar Card Process: अगर आपको ऐसा लगता है कि आधार कार्ड छोटे बच्चों का नहीं बनता है तो आप गलत है। भारत में पहले GenBeta बच्चे को अपना आधार मिल चुका है जिसकी जानकारी खुद यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके दी है। UIDAI ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट जारी की है जिसमें उन्होंने बताया कि “भारत के पहले #GenBeta बच्चे को मिला उसका #Aadhaar! आधार सबके लिए है।” 5 साल से कम उम्र और उससे अधिक उम्र के बच्चों का भी आधार कार्ड बनता है।
अगर आप भी आधार कार्ड बनाने का सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि कैसे आप बाल आधार या नीला आधार कार्ड बना सकते हैं। नजदीकी आधार सेवा केंद्र नहीं जाना चाहते हैं तो आप इस प्रोसेस को घर बैठे भी अपनाना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे घर बैठे बाल आधार के एनरोलमेंट फॉर्म को भर सकते हैं।
Blue Aadhaar Documents Needed
- माता-पिता दोनों का आधार कार्ड
- पते का प्रमाण
- मोबाइल नंबर
- बच्चे की हाल की फोटो
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
Baal Aadhaar Card Eligibility
- आवेदक बच्चे की आयु 5 साल से कम होनी चाहिए।
- भारत का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
Biometrics
- 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन की जरूरत नहीं है।
- 5 साल की उम्र होने के बाद बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी होगा।
घर बैठे ऐसे करें बाल आधार के लिए अप्लाई
- UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (आधार कार्ड बनाने वाली वेबसाइट) पर जाए।
- अपने राज्य और जिले का चयन करने के बाद नजदीकी आधार सेंटर सिलेक्ट करें।
- सिलेक्ट करने के बाद अपॉइंटमेंट बुक कर लें और एक तारीख तय करें।
- वेरिफिकेशन प्रोसेस को अपनाने के लिए मोबाइल फोन नंबर एंटर करें।
- फोन नंबर पर आए OTP को एंटर करने के बाद अपॉइंटमेंट बुकिंग हो जाएगी।
- आधार सेंटर जाकर आप बाल आधार बनवा सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें बाल आधार कार्ड
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- आधार नंबर या नामांकन आईडी एंटर करें।
- कैप्चा कोड एंटर करने के बाद फोन पर OTP आएगा।
- मोबाइल फोन में आए ओटीपी को एंटर करें।
- इसके बाद आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सावधान! ChatGPT से बन रहा है नकली आधार और पैन कार्ड, ऐसे करें असली की पहचान
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर भी लागू हुआ नया नियम
29 mins agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
15 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
19 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
21 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines