सावधान! ChatGPT से बन रहा है नकली आधार और पैन कार्ड, ऐसे करें असली की पहचान

ChatGPT Fake Aadhaar PAN Card: AI का गलत इस्तेमाल करते हुए फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे असली और नकली दस्तावेज में अंतर किया जा सकता है?

ChatGPT Fake Aadhaar PAN Card

ChatGPT Fake Aadhaar PAN Card टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की खास भूमिका देखने को मिल रही है। AI को अपनाकर कई लोग अपनी जिंदगी आसान कर रहे हैं जबकि, फ्रॉडस्टर्स इसका गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। एआई का इस्तेमाल करने के लिए ज्यादातर लोग ओपनएआई के चैटजीपीटी को यूज कर रहे हैं। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट के जरिए लोग अपनी तस्वीर को घिबली इमेज या अन्य स्टाइल की तस्वीर बना रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी ऐसी तस्वीरों को खूब साझा कर रहे हैं।

बन रहा है फेक आधार-पैन कार्ड

ऐसा दावा किया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट चैटजीपीटी से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। AI से नकली भारतीय पहचान दस्तावेज बनाने के दावे के बाद मनीकंट्रोल डॉट कॉम की ओर से मैक ऐप पर आधार इमेज बनाना ट्राई किया गया तो चैटजीपीटी ने क्रिएट करने से मना कर दिया।

जवाब में कहा कि आधार कार्ड जैसे आधिकारिक दस्तावेज को बनाने या संशोधित करने से मना कर दिया। साथ ही आधिकारिक UIDAI वेबसाइट या नजदीकी आधार नामांकन केंद्र जाने की सलाह दी। हालांकि, इसे दावे पर पूरी तरह से पूर्ण विराम नहीं लगा है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने दस्तावेज को सुरक्षित रखें।

न करें ये गलतियां

  1. अपने दस्तावेजों को किसी के साथ भी साझा न करें।
  2. सोच-समझकर लिंक पर क्लिक करें।
  3. किसी थर्ड पार्टी ऐप को फोटो गैलरी का एक्सेस न दें।

ऐसे करें असली की पहचान

AI द्वारा जनरेट नकली पासपोर्ट, आधार, पैन कार्ड आदि दस्तावेज के असली या नकली होने की पहचान के लिए दोनों के बीच के अंतर पर गौर करें। सबसे पहले ध्यान से देखें कि दस्तावेज में सही फॉन्ट के साथ हिन्दी या अंग्रेजी में डिटेल्स है या नहीं? इसके बाद दस्तावेज की तस्वीर पर गौर करें। ध्यान से देखने पर आप असली और नकली दस्तावेज में अंतर कर सकते हैं। यहां तक कि किसी दूसरे के दस्तावेज को अपने पास जमा करते हैं तब भी ध्यानपूर्वक देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ