Block Spam Emails: भारत ही नहीं पूरी दुनिया में आज आपको जीमेल के यूजर देखने को मिल जाएंगे। हालांकि बहुत से यूजर स्पैम ईमेल से बहुत ज्यादा परेशान हैं। इन्हें जंक मेल या स्पैम मेल भी कहा जाता है। कई बार तो ऐसे मेल्स यूजर को बड़ी मुश्किल में भी डाल देते हैं। वहीं मेल के जरिए ही आज बहुत से स्कैमर्स फिशिंग अटैक कर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। क्या आप भी ऐसी स्पैम मेल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्पैम ईमेल कैसे रोकें?
स्पैम ईमेल से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होंगे। आइये जानते हैं:
सबसे पहले आप जिस स्पैम Mail को ब्लॉक करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
इसके बाद, आपको मेल के टॉप राइट कॉर्नर में ‘More’ या i आइकन पर क्लिक करें।
स्पैम मेल भेजने वाले सेंडर को रोकने के लिए ‘Block’ पर क्लिक करें।
इस सेटिंग को करने के बाद ऐसे सभी मैसेज अपने आप Gmail के स्पैम फोल्डर में ऐड हो जाएंगे।
यदि आपने गलती से किसी सेंडर को ब्लॉक कर दिया है तो आप किसी भी वक्त उसे अनब्लॉक भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : क्या आपके Apple iPhone 15 में भी आ रही है ये समस्या? यूजर कर रहे हैं शिकायत
रिपोर्ट करना क्यों है जरूरी?
आप जंक ईमेल को मैन्युअल तरिके से भी हटा सकते हैं, लेकिन इससे स्पैमर आपको भविष्य में फिर भी ईमेल भेजता रहेगा। इसके कारण आप ईमेल में छिपे वायरस या अन्य प्रकार के मैलवेयर का भी शिकार हो सकते हैं। इस लिए आपको मैलवेयर हटाने वाले टूल की भी आवश्यकता पड़ने वाली है। स्पैम मेल को सही ढंग से ब्लॉक करने के लिए आपको इसकी रिपोर्ट करना जरूरी है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
3 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
5 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
9 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines