Blackview BV9300 Rugged Phone: मार्केट में तगड़ी बैटरी का एक किफायती फोन लॉन्च हो गया है। दावा किया जा रहा है कि फोन को फुल चार्जिंग पर महीनों तक चलाया जा सकता है।
दरअसल, रग्ड स्मार्टफोन मैनुफैक्चरर ने दमदार बैटरी का किफायती फोन पेश किया है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नाम Blackview BV9300 है। धांसू परफॉर्मेंस वाला ये फोन उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो ज्यादा ट्रैवल करते हैं। आइए आपको इस फोन की कीमत और खासियत बताते हैं।
ये भी पढ़ेंः Elon Musk ने छोड़ा Twitter के CEO का पद, जानें कौन संभालेगा जिम्मेदारी
Blackview BV9300 Rugged Phone Price
ब्लैकव्यू का BV9300 Rugged Phone ऑक्टा-कोर हेलियो G99 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 21GB तक रैम और 256GB स्टोरेज है। बड़ी बैटरी के साथ आने वाला ये फोन $191.99 यानी करीब 15,733 रुपये में खरीदा जा सकता है।
फुल चार्जिंग पर चलेगा 2 महीने तक!
Blackview BV9300 को दमदार और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ के लिए 15,080mAh की बैटरी दी गई है। फोन के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सिर्फ 3.5 घंटे की चार्जिंग करने पर फोन 1,828 घंटे तक स्टैंडबाय मोड पर काम करता है।
Blackview BV9300 Rugged Phone Camera
इस फोन में ArcSoft® 3.0 एल्गोरिदम के साथ 50MP का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 32MP Samsung® का फ्रंट कैमरा है। फोन में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीर और वीडियो के लिए फीचर्स दिए गए है।
ये भी पढ़ेंः ये है Airtel का 2 हजार से कम का शानदार प्लान, 365 दिन तक उठा सकेंगे कॉलिंग समेत कई लाभ!
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में हर मामले में शानदार है। इसे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग समेत ट्रैवल के लिए बेस्ट माना जाता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 21GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है। फोन की सिर्फ बैटरी ही लंबे समय तक नहीं चलेगी बल्कि आप इसे चलाने में भी एक शानदार अनुभव महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
12 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines