ये है Airtel का 2 हजार से कम का शानदार प्लान, 365 दिन तक उठा सकेंगे कॉलिंग समेत कई लाभ!

Airtel Recharge Plan rs 1799, Airtel, Recharge Plan, cheapest Recharge Plan, 1 year validity Recharge Plan
विज्ञापन

Airtel Recharge Plan under 2000: देश की दूसरी प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एयरटेल लोगों के बीच शुरुआत से ही हर कोने में अपना नेटवर्क पहुंचाने का दावा करती आई है। इसके अलावा कम दाम में बेहतरीन सुविधाओं के साथ प्लान भी ऑफर करने के लिए एयरटेल जाना जाता है। ये भी एक कारण है कि कंपनी ने कई ग्राहकों के बीच सालों से अपनी एक अलग पहचान बना रखी है।

5जी नेटवर्क आने के बाद से एयरटेल की पूरी कोशिश है कि वो जल्द से जल्द अपने हाई स्पीड इंटरनेट नेटवर्क को पूरे भारत में शुरू कर दे। वहीं, अगर आप कंपनी के एक ऐसा प्लान की तलाश में हैं जो कम कीमत में 1 साल की वैधता यान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता हो, तो आप एयरटेल का एक खास प्लान अपना सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Advertisment
ये भी पढ़ेंः Google Pixel 7a भारत में लॉन्च, मिला Tensor G2 समेत 64 MP कैमरा और भी बहुत कुछ

ये है एयरटेल का 2000 से कम का प्लान

एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 2000 रुपये से कम में 1 साल की वैधता वाला प्लान ऑफर करता है। एयरटेल के रिचार्ज प्लान की कीमत 1,799 रुपये है जिसमें कई शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB इंटरनेट डाटा का बेनिफिट मिलता है।

ये भी पढ़ेंः Realme ने Narzo N53 को भारत में आधिकारिक तौर पर किया टीज, जल्द हो सकता है लॉन्च

इस प्लान में इंटरनेट का पूरा लाभ 24GB मिलता है जिसका फायदा 365 दिनों तक उठाया जा सकता है। डाटा खत्म होने पर डाटा एड ऑन्स प्लान को अपनाया जा सकता है। अन्य बेनिफिट्स की मानें तो प्लान में 3600 SMS की सुविधा मिलती है। ये एक लंबी वैधता वाला बेस्ट प्लान माना जा सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ