Bike Gadgets and Accessories: क्या आप भी रोजाना ट्रैवल के लिए बाइक या किसी टू व्हीलर का यूज करते हैं? तो आज हम आपके लिए 3 ऐसे यूजफुल गैजेट्स लाए हैं जो आपको किसी बड़ी मुसीबत से निकाल सकते हैं। साथ ही यह आपके राइड एक्सपीरियंस को भी नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे। खास बात यह है कि इन्हें आप काफी सस्ते में ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट से खरीद सकते हैं। यकीन मानिए दूसरे गैजेट के बारे में जानकर तो आप भी कहेंगे-वाओ। चलिए सभी गैजेट्स के बारे में जानते हैं।
Oil Transfer Pump
कभी न कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि आप एक राइड पर निकले लेकिन आपने फ्यूल मीटर पर ध्यान ही नहीं दिया। पेट्रोल खत्म होने पर अपने दोस्त को भी कॉल कर के बुला लिया लेकिन दोस्त अब पेट्रोल आपको कैसे देगा? या तो आपको दोस्त के साथ बाइक को घसीट कर लेकर जाना होगा या आप जाकर पेट्रोल लेकर आएं लेकिन ऐसे में लेकर कैसे आएं ये भी समस्या बन जाती है लेकिन क्या हो अगर आप 220 रुपये खर्च करके इस प्रॉब्लम से लाइफटाइम फ्री हो जाएं। जी हां, आप Oil Transfer Pump का यूज करके इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके जरिये आप किसी भी दूसरी गाड़ी से पेट्रोल ले सकते हैं।
वीडियो में भी देखें 10 Useful Bike Gadgets
ये भी पढ़ें : ये Alarm Clock Apps आपको बिस्तर से उठाकर ही छोड़ेंगे!
Bike Tire Pressure Monitor
क्या आपको भी राइड के दौरान इस बात से डर लगता है कि हवा कम होने से टायर को नुकसान न हो जाए तो इस समस्या को दूर करने के लिए भी हम आपके लिए एक बेहतरीन गैजेट लेकर आये हैं। इस गैजेट का नाम Bike Tire Pressure मॉनिटर है। जो आपको रियल टाइम में बताएगा कि टायर में कितनी हवा है। खास बात यह है कि ये सोलर पावर से चलता है तो पावर को लेकर भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि इसकी कीमत 2,599 रुपये है।
वीडियो में भी देखें Useful Bike Gadgets
Bike Music System
ये तो हम सभी जानते हैं कि आज ओला समेत कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में स्पीकर भी मिलते हैं। जो राइड को और भी शानदार बना देते हैं लेकिन आप ये मजा अपनी बाइक पर भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक 1,990 रुपये का Bluetooth Wired Outdoor Speaker खरीदना होगा। इसे आप अपनी बाइक के हैंडल में फिट करके कहीं भी म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। ये सभी गैजेट्स आपको अमेजन पर मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें : Dating और Social Media ऐप्स पर Scams को कैसे बढ़ावा दे रहा AI?
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
5 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
7 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
8 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
10 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines