Apple Intelligence Monthly Subscription Charge: एप्पल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने यूजर्स से AI फीचर्स के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज कर सकती है। CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के लिए $20(1680 रुपए ) खर्च करना पड़ सकता है।
कोरोना महामारी के बाद स्मार्टफोन और कंप्यूटर इंडस्ट्री में हार्डवेयर की बिक्री में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिसका असर एप्पल कंपनी पर भी पड़ा है। एप्पल द्वारा अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ब्लूमबर्ग के एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में एप्पल द्वारा गूगल के साथ साझेदारी करने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़े:Jio के इन रिचार्ज प्लान के साथ आता है Amazon Prime बिलकुल मुफ्त, रोजाना 13 रुपये से भी कम कीमत
एप्पल यूजर्स को खर्च करने पड़ सकते हैं इतने रुपए
CNBC में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, काउंटरपॉइंट एनालिस्ट के मुताबिक, एप्पल, एप्पल इंटेलिजेंस सुविधाओं के लिए $20 तक चार्ज कर सकता है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के पार्टनर नील शाह ने CNBC को बताया कि Apple एप्पल वन सब्सक्रिप्शन बंडल के रूप में कुछ प्रीमियम AI सुविधाएं दे सकता है।
AI फीचर महंगा है यही वजह है कि कंपनी इसके लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज वसूलेगी। सूत्रों की माने तो एप्पल इंटेलिजेंस के फीचर्स के लिए यूजर्स को एप्पल वन का सब्सक्रिप्शन भी लेना होगा। इसकी प्रति महीने सब्सक्रिप्शन चार्ज $20 यानी की 1670 रुपए प्रतिमाह है।
जानिए क्या है एप्पल की योजना
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, “यूजर्स को मिलने वाले सब्सक्रिप्शन का नाम एप्पल इंटेलिजेंस प्लस होगा। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी अपने डिवाइस से ज्यादा अपने इन पेड प्लान को बेचकर प्रॉफिट कमाएगी।
इस साल के अंत तक मिलने लगेगा यह फीचर
9 टू 5 मैक की एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 18 के साथ यूरोपीय संघ में एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को लांच किया जा सकता है। एप्पल इंटेलिजेंस सिर्फ एप्पल डिवाइस में ही काम करेगा। इसकी मदद से आप नोटिफिकेशन को मैनेज कर सकेंगे और साथ ही अन्य ऐप में अपने टेक्स्ट मैसेज को समराइज कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
53 mins agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 hr ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
4 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
7 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines