What is Bharat GPT in Hindi : देश के टेलीकॉम क्षेत्र में क्रांति लाने के बाद रिलायंस जियो अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में भी कदम रखने के लिए तैयार है। कंपनी अपना नया एआई प्रोजेक्ट भारत जीपीटी (Bharat GPT) लॉन्च करने के लिए तैयार है जिसे आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर डेवलप किया जा रहा है।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के चेयरमैन आकाश अंबानी गुरुवार को आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के वार्षिक टेकफेस्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनने के बाद जियो ने एक नया एआई प्रोजेक्ट लॉन्च करने का फैसला किया है। इसे भारत जीपीटी नाम दिया गया है।
आकाश अंबानी ने कहा कि यह एआई प्रोजेक्ट कंपनी के लिए एक नई राह तैयार करेगा। हम भारत जीपीटी प्रोग्राम को लॉन्च करने के लिए आईआईटी के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। एआई को अपने ऑर्गेनाइजेशन के साथ-साथ हर सेक्टर में लाने के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
क्या बदलाव लेकर आएगा भारत जीपीटी
जियो कंपनी के हर सेगमेंट में एआई प्रोजेक्ट्स को लाने की योजना बना रहा है। आकाश अंबानी का कहना है कि अगले 10 वर्षों की परिभाषा बड़े लैंग्वेज मॉडल्स और जेनरेटिव एआई तय करेंगे। भारत जीपीटी और जियो के एआई डेवलपमेंट्स के जरिए कई क्षेत्रों में नए काम शुरू करना संभव होगा।
भारत जीपीटी को कब लॉन्च करेगा जियो
माना जा रहा है कि भारत जीपीटी को जियो के टेलीकॉम प्रोडक्ट्स के लिए डेवलप किया जा रहा है। इसे लॉन्च करने के लिए अभी किसी तारीख या टाइमलाइन का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 के शुरुआती महीनों में इसकी घोषणा की जा सकती है।
टीवी के लिए जियो का ऑपरेटिंग सिस्टम
आकाश अंबानी ने कहा कि जियो टेलीविजन के लिए अपना खुद का ऑपरेटिव सिस्टम लॉन्च करने की तैयारी भी कर रहा है। हम अभी रणनीतिक रूप से विचार कर रहे हैं कि इसे किस तरह से लॉन्च किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जियो 2.0 की लॉन्चिंग के बारे में भी हिंट दी लेकिन इस बारे में कुछ भी विस्तार से नहीं बताया।
ये भी पढ़ें: गूगल के 30000 कर्मचारियों के लिए संकट का कारण बना AI
ये भी पढ़ें: एक क्लिक से खाली हो जाएगा खाता! जानिए क्या है नया Scam
ये भी पढ़ें: कहीं आपका फोन तो नहीं हुआ Hack? चेक करें ये 10 पॉइंट्स
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
7 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
15 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
16 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
19 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
21 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
21 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines