Bhai Dooj 2023 Gift Ideas: फेस्टिवल सीजन के दौरान कई दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने एक से बढ़कर एक डील्स केसाथ सेल की शुरुआत कर रखी है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है, जिसका फायदा उठाकर आप भी कम कीमत में अपना पसंदीदा प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। दिवाली के बाद ग्राहकों को भाई दूज के अवसर पर भी छूट का फायदा मिल रहा है। अगर अभी तक आप दिवाली सेल का फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो कोई बात नहीं आप भाई दूज के मौके पर भी आईफोन 14 या आईफोन 15 को सस्ते में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bhai Dooj Gift Ideas: भाई दूज को बनाएं और भी खास, गिफ्ट कर सकते हैं ये 5 बेस्ट और सस्ते गैजेट्स
जी हां, आज हम आपको आईफोन 14 और आईफोन 15 पर मिल रही डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपके लिए ये आसान हो सकेगा कि कहां से आईफोन को लेना आपके लिए सस्ता पड़ सकता है। आइए आईफोन 14 और आईफोन 15 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
APPLE iPhone 14 Price & Discounts
फ्लिपकार्ट पर इन दिनों दिवाली धमाका सेल (Diwali Dhamaka Sale) चल रही है। इसमें आईफोन 14 का 128GB वेरिएंट 69,900 रुपये की जगह 57,999 रुपये में मिल रहा है। सेल के दौरान फोन पर सीधा 11,901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर के तहत SBI Credit Card पर 10 प्रतिशत तक की छूट है। जबकि, फोन एक्सचेंज करके आप 42,000 रुपये का फायदा उठा सकते हैं। बात करें अमेजन की तो यहां पर आईफोन 14 अभी आउट ऑफ स्टॉक है। जबकि, इसके टॉप मॉडल पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Flipkart Diwali Dhamaka: महंगे 5G Smartphones की कीमत हुई कम! आधे दाम पर खरीदने का मौका
APPLE iPhone 15 Price & Discounts
एप्पल आईफोन 15 पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों पर आईफोन 15 मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आईफोन 15 का 128 जीबी वेरिएंट 79,900 रुपये में लिस्टेड है। जबकि, अमेजन पर इसे 77,900 रुपये में बेचा जा रहा है। दोनों प्लेटफॉर्म पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स उपलब्ध हैं। फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 15 पर 45 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। जबकि, अमेजन सेल के दौरान 50 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट का पूरा फायदा आसानी से नहीं मिलता है। इसके लिए एक्सचेंज किया जा रहा फोन एक अच्छे कंडीशन के साथ होना चाहिए।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines