Best Winter Gadgets: कपड़े सुखाने हो या गरमा गर्म चाय, इन 3 गैजेट्स से काम होगा मिनटों में
Best Winter Gadgets 2024 : क्या आप सर्दी से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए 3 ऐसे गैजेट्स लेकर आये हैं जो आपका काम काफी आसान कर देंगे।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Best Winter Gadgets 2024: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए कुछ लोग तो सारा दिन हीटर के सामने बैठे रहते हैं, तो कुछ कंबल में घुसे रहते हैं। एक बार रजाई या कंबल में बैठने के बाद तो मानो किसी भी काम को करने का मन नहीं करता। सर्दी इतनी है कि कपड़े सूख नहीं रहे हैं, चाय पीने बैठते हैं तो मिनटों में ठंडी हो जाती है। वहीं अगर पानी में हाथ डालना पड़ जाए तो लगता है कहीं हाथ से ही हाथ न धो बैठें। क्या आपको भी ये सभी समस्याएं आ रही हैं? तो आज हम आपके लिए एक दो नहीं बल्कि 3 कमाल के गैजेट्स लेकर आये हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सर्दियों में कपड़े सुखाना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। एक दिन में तो कपड़े सूखते ही नहीं है। ऐसे में कुछ लोग तो घर में हीटर लगाकर कपड़े सुखाते हैं जो कपड़े तो सुख देता है लेकिन बिजली का बिल बढ़ा देता है। ऐसे में क्या हो अगर एक छोटा सा गैजेट आपके इस काम को आसान कर दे। दरअसल Xpressdryr कंपनी एक कमाल का गैजेट ऑफर करती है जो आपके कपड़े कुछ ही मिनटों में सुख देता है। इसका नाम Aurate Pro Bagpak है जिसे आप 5,500 रुपये में खरीद सकते हैं।
वीडियो में देखें ये कमाल का गैजेट
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
यह भी एक काफी कमाल का गैजेट है जो आपकी चाय को कभी ठंडा नहीं होने देगा। इसकी कीमत भी सिर्फ 1,799 रुपये है। इसे आप अमेजन से खरीद सकते हैं। चाय के दीवानों के लिए ये एक सबसे जबरदस्त गैजेट है। आप भी एक बार इसे जरूर ट्राई करना।
आप तो जानते ही होंगे कि नॉर्मल गीजर में पानी गर्म होने में काफी समय लगता है लेकिन आप इसकी जगह Instant Water गीजर भी यूज कर सकते हैं जिसको सिर्फ नल में लगाना है और तुरंत गर्म गर्म पानी का मजा ले सकते हैं। खासकर आप इसे अपनी मम्मी को गिफ्ट कर सकते हैं जो उन्हें ठंडे पानी में बर्तन धोने से बचा सकता है। साथ ही आप इसे नॉर्मल गीजर की तरह भी यूज कर सकते हैं।
इस वीडियो में भी देखें कुछ गैजेट्स
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: