Best SmartWatches Under 10000: क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ 10,000 रुपये के अंदर आपको कितनी एडवांस टेक्नोलॉजी मिल सकती है? आज की बजट स्मार्टवॉच सिर्फ समय बताने तक सीमित नहीं हैं. ये आपकी हेल्थ को ट्रैक करती हैं, आपकी नींद मॉनिटर करती हैं, आपकी कॉल्स संभालती हैं और कई मॉडल्स में AMOLED डिस्प्ले तथा AI असिस्टेंट तक मिल जाता है. अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो यह सूची आपके लिए ही है.
1. Titan Valerie 1.19
Titan Valerie 1.19 उन लोगों के लिए खास है जो एक प्रीमियम डिजाइन वाली वॉच चाहते हैं. इसमें 1.19-इंच AMOLED डिस्प्ले और स्टेनलेस स्टील का स्टडेड लुक मिलता है. घड़ी में रोटेटिंग क्राउन, SOS अलर्ट, ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग, स्किन टेम्परेचर सेंसर और Bluetooth Calling जैसी सुविधाएं शामिल हैं. फास्ट चार्जिंग के साथ इसका प्राइस करीब 7,870 रुपये है.
2. Noise Endeavour Pro
Noise Endeavour Pro अपनी टाइटेनियम अलॉय बेजल और ड्यूल-बैंड GPS के लिए मशहूर है. यह 164 फीट तक पानी में सुरक्षित रहती है और स्टैंडबाय बैटरी 28 दिन तक चल सकती है. इसमें AI कम्पैनियन भी मिलता है और ये वॉच iOS व Android दोनों पर आसानी से काम करती है. कीमत 9,999 रुपये है.
3. Fossil Gen 6 Wellness Edition
Fossil Gen 6 Wellness Edition उन यूजर्स के लिए बढ़िया चुनाव है जिन्हें Wear OS पसंद है. इसमें हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं. कॉल, मैसेज और अन्य ऐप्स की नोटिफिकेशन भी यह वॉच दे देती है. हमेशा ऑन डिस्प्ले और ऑटो-सिंकिंग इसकी खासियत है. इसकी कीमत लगभग 7,197 रुपये है.
4. Titan Celestor
Titan Celestor में 1.43-इंच AMOLED स्क्रीन और मजबूत एल्यूमिनियम केस मिलता है. इसमें बिल्ट-इन GPS, AI वॉइस असिस्टेंट और हेल्थ इंटेलिजेंस सिस्टम दिया गया है. खेलों के शौकीनों के लिए इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स उपलब्ध हैं. पानी में भी यह सुरक्षित रहती है. कीमत 7,500 रुपये के आसपास है.
5. Amazfit GTR 3 Pro
Amazfit GTR 3 Pro इस रेंज की सबसे फीचर-रिच वॉच में से एक है. 1.45-इंच AMOLED स्क्रीन, Bluetooth Calling, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग, Alexa सपोर्ट, GPS, WiFi और 12 दिनों तक चलने वाली बैटरी इसकी खासियत हैं. इसमें 150 स्पोर्ट्स मोड्स भी मिलते हैं. कीमत 9,999 रुपये है.
अगर आप अपनी फिटनेस, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों को एक ही डिवाइस से मैनेज करना चाहते हैं, तो ये सभी स्मार्टवॉच आपके बजट में शानदार ऑप्शन साबित हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Google Chrome यूजर सावधान! मंडरा रहा है साइबर अटैक का खतरा, जानें कैसे बचें
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
8 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
9 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
12 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
13 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines