Best smartwatch under 2000: लोगों की बढ़ती मांग और फिटनेस की ओर बढ़ावा देखते हुए कई स्मार्टवॉच निर्माता कंपनियां भी तमाम बजट और फीचर्स की वॉच पेश करती रहती हैं। फीचर्स के साथ अलग-अलग कीमत की स्मार्टवॉच मार्केट में उपलब्ध भी हैं। वहीं, अगर बजट कम हो और हमें फीचर्स के मामले में भी एक अच्छी वॉच चाहिए हो तो इसे सेलेक्ट करना एक मुश्किल काम हो जाता है। अगर आप नई स्मार्टवॉच खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट 2000 रुपये से कम है, तो आइए आपको 3 बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में बताते हैं।
Fastrack Limitless Fs2 Smart Watch
अगर 2000 रुपये के बजट में स्मार्टवॉच खरीदनी है तो आप फास्टट्रैक लिमिटलेस Fs2 को खरीदने का सोच सकते हैं। अमेजन सेल के दौरान इस पर 60 प्रतिशत छूट मिल रही है। फास्टट्रैक लिमिटलेस एफएस2 वॉच की कीमत 4,995 रुपये है लेकिन अमेजन पर इसे 1,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
बात करें फीचर्स की तो इस वॉच में 1.91 इंच का सुपर Ultravu डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। आईपी68 सपोर्ट वाली स्मार्टवॉच एडवांस्ड एटीएस चिपसेट के साथ है। एक बार की चार्जिंग के साथ आप इस वॉच को करीब 3 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
Noise Pulse 2 Max Smart Watch
नॉइज पल्स 2 मैक्स स्मार्टवॉच को आप कम बजट में खरीद सकते हैं। असल में इसकी कीमत करीब 6000 रुपये है लेकिन इसकी कीमत पर 82 प्रतिशत छूट मिल रही है। ऐसे में अमेजन से आप इस स्मार्टवॉच को 5,999 रुपये की जगह 1,099 रुपये में खरीद सकते हैं।
बात करें फीचर्स की तो ये ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्ट वॉच 1.85 इंच डिस्प्ले के साथ है। सिंगल चार्जिंग पर इस वॉच की बैटरी 10 दिनों तक चलती है। इसकी स्क्रीन 550 एनआईटीएस ब्राइटनेस के साथ है। इसमें स्मार्ट डीएनडी, 100 स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Flipkart Sale: सस्ते में मिल रहे हैं ये Smartphones
Fire-Boltt Gladiator Smartwatch
फायर-बोल्ट ग्लेडिएटर स्मार्टवॉच की कीमत भी 2000 रुपये से कम है। आप इसे अमेजन सेल के जरिए 88 प्रतिशत छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच को 9,999 रुपये की जगह 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।
बात करें फीचर्स की तो ये वॉच 1.96 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ है। इसमें आपको 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग, 8 यूनिक यूआई इंटरैक्शन, 123 स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स हैं। ये वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आती है।
ये भी पढ़ें- आधी कीमत पर 43 इंच Smart TV खरीदने का मौका!
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
11 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
15 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
17 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
18 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
19 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines