Best Smartphone Under 15000: कम बजट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां हम 5 ऐसे मोबाइल फोन के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम है। कीमत कम होने के साथ ये स्मार्टफोन दमदार कैमरा, पावरफुल बैटरी और धांसू फीचर्स से लैस है।
ये हैं 15 हजार रुपये से कम वाले स्मार्टफोन (Best Smartphone Under 15000)
Infinix Hot 30 5G
यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट- 4GB+128GB और 8GB+128GB में आता है। फ्लिपकार्ट पर इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 12,499 और 13,499 रुपये है। डिवाइस में 6.78 inch का फुल एचडी+ डिस्प्ले और 6000mAh की पावरफुल बैटरी मिलता है। यह Dimensity 6020 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित है। कैमरे के मोर्चे पर इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 MP + AI Lens मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Redmi 10 Prime
रेडमी के इस स्मार्टफोन की कीमत 14,490 रुपये रखी गई है। यह Helio G88 Processor द्वारा संचालित है, जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें कैमरे के मोर्चे पर रियर में ट्रिपल कैमरा (50MP + 8MP + 2MP + 2MP) सेटअप मिलता है। जबकि, सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस 6000 mAh की पावरफुल बैटरी से लैस आता है।
यह भी पढ़ेंः लीक से बड़ा खुलासा, 200MP टेलीफोटो लेंस से लैस होगा Vivo का ये फोन!
Motorola G52
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.6 inch डिस्प्ले और 5000mAh की लिथियम बैटरी के साथ आता है। डिवाइस Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से जोड़ा गया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है।
Realme Narzo 30 5G
इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा (48MP + 2MP + 2MP) सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह डिवाइस 5000 mAh Battery और MediaTek Dimensity 700 (MT6833) प्रोसेसर द्वारा संचालित है।
यह भी पढ़ेंः अब मचेगा धमाल! ये कंपनी पेश करने वाली है 440MP वाला कैमरा सेंसर
Samsung Galaxy F22
अगर आप सैमसंग के फैन हैं और 15 हजार से कम में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए गैलेक्सी एफ 22 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। यह 48MP कैमरा, 6000 mAh बैटरी और MediaTek Helio G80 प्रोसेसर से लैस आता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
12 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
16 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines