Best Smartphone under 12000: क्या आप भी सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। अगर आपका बजट 12 हजार रुपये से कम है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस कीमत पर भी कई बेस्ट स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं। 12 हजार रुपये से कम कीमत में रियलमी, सैमसंग गैलेक्सी, पोको जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन मिल सकते हैं। आइए आपको बेस्ट स्मार्टफोन्स बताते हैं जो 12000 रुपये से कम कीमत (Best Smartphone under 12000) में मिल सकते हैं।
और पढ़िए –Samsung Galaxy A14 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च! पहले ही जान लें फोन की कीमत और खासियत
Realme C35
आप 12000 रुपये के बजट में रियलमी सी35 खरीद सकते हैं। इसके बेस वैरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। बात करें खासियत की तो इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। फोन में Unisoc T616 प्रोसेसर है। फ्लिपकार्ट या अमेजन से खरीदकर आप इस पर मिल रहे ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
Samsung Galaxy F13
सैमसंग गैलेक्सी एफ13 स्मार्टफोन को 12 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसके 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन में 6.60 इंच का डिस्प्ले, Exynos 850 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। ये फोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। अमेजन या फ्लिपकार्ट से फोन को आप कम कीमत में खरीद सकते हैं।
और पढ़िए –iQoo 11 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 16GB RAM और 120W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट
Lava Blaze 5G
लावा ब्लेज 5G भी 12 हजार से कम कीमत में आ जाता है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है। आप फोन को अमेजन से बैंक कार्ड या अन्य ऑफर्स के जरिए सस्ते में खरीद सकेंगे। इसके दो कलर ऑप्शन्स-ब्लू और ग्लास ग्रीन कलर उपलब्ध है। इसमें 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो HD+ रेज्योलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन में Mali G57 GPU के साथ MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी है।
Poco M5
पोको एम 5 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट या अमेजन पर छूट के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत 12 हजार से कम है। फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज (512GB स्टोरेज तक एक्सपेंडेबल) है। इसमें 6.58-इंच डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines