Samsung Galaxy A14 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च! पहले ही जान लें फोन की कीमत और खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Galaxy A14 5G Launch Date India: पिछले सप्ताह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2023) में सैमसंग ने गैलेक्सी A14 5G का ऐलान किया। उम्मीद है कि आगामी दिनों में अमेरिका और यूरोप में इसे शिप भी करना शुरू कर दिया जाएगा। वैश्विक रिलीज के बाद सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी को भारत भी लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी लीक हुई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी A14 5G की प्रमोशनल इमेज वैश्विक मॉडल के समान डिजाइन दिखाती है। इसका भारतीय मॉडल 6.6-इंच FHD+ रेजोल्यूशन पैनल और 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ होगा। फोन का पिछला हिस्सा साफ-सुथरे लुक के साथ है जबकि, इसके आगे की तरफ वाटर-ड्रॉप नॉच पैनल है। इसमें Exynos 1330 और डाइमेंशन 700 चिपसेट होने की उम्मीद है।
भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी 18 जनवरी, 2023 को लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि फोन कई कॉन्फ़िगरेशन 4GB/64GB, 6GB/128GB और 8GB/128GB स्टोरेज पेश हो सकते हैं। इसे 4 कलर ऑप्शन- लाइट ग्रीन, डार्क रेड, ब्लैक और सिल्वर में आएगा। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह 15,000 रुपये मूल्य खंड के तहत शुरू होगा।सैमसंग द्वारा गैलेक्सी ए14 5जी को 18 जनवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
इसमें 50MP मुख्य लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस के साथ रियर पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा। इसमें पूर्ववर्ती गैलेक्सी ए13 की तुलना में अपग्रेडेड सेल्फी कैमरा होगा। सेल्फी सेंसर 13MP का लेंस होगा। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 1080p वीडियो शूट करने में सक्षम होंगे। डिवाइस में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। इसमें 1TB तक स्टोरेज एक्सपेंडेबिलिटी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट मिलेगा। यह सैमसंग के वन यूआई के साथ बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13 ओएस पर बूट होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: