क्या आपका बजट भी है सिर्फ 2 हजार? तो ये हैं कुछ सबसे धांसू Smart Watch
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Best Smart Watch Under 2000: स्मार्टवॉच आज सिर्फ एक फिटनेस डिवाइस नहीं बल्कि कुछ लोग इसे स्टाइल के लिए भी पहन रहे हैं। यही कारण है कि स्मार्टवॉच इंडस्ट्री भी आज तेजी से फैल रही है। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 2000 रुपये या उससे कम है तो निचे दी गई लिस्ट से आप अपने लिए एक बेस्ट स्मार्ट वॉच चुन सकते हैं। कालिंग फीचर समेत शानदार डिजाइन के साथ आने वाली ये स्मार्टवॉच काफी जबरदस्त हैं। आइये सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लिस्ट की पहली स्मार्टवॉच की बात करें तो इसमें हमने boAt Xtend Call Plus स्मार्टवॉच को ऐड किया है। यह घड़ी बेस्ट ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधाओं के साथ आती है। बिना किसी परेशानी के आप इस वाच से कॉल कर सकते हैं। वाच का स्क्रीन साइज 1.91 इंच है, जो हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लेस है। boAt स्मार्टवॉच की कीमत 1,999 रुपये है।
दो हजार रुपये की रेंज में नॉइज की ये स्मार्टवॉच भी काफी जबरदस्त है। इसका स्क्रीन साइज 1.85 इंच है। ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर की मदद से आप वाच से ही अपने दोस्तों और परिवार से कभी भी जुड़ सकते हैं। इसमें आपको 150 से अधिक क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस हैं। अगर आप अपनी वाच पर कोई कॉल या नोटिफिकेशन नहीं पाना चाहते हैं तो इसमें डीएनडी का भी यूज कर सकते हैं। नॉइस स्मार्ट वॉच कीमत 1,499 रुपये है।
फायर-बोल्ट की ये धांसू स्मार्टवाच कई कलर ऑप्शन में आती है। इसमें आपको 1.83 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। यदि आप खरीदना चाह रहे हैं तो 2000 से कम कीमत वाली स्मार्टवॉच की लिस्ट में ये भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 100 वर्कआउट मोड और करीब 7 दिनों का बैटरी बैकअप मिलता है। फायर- बोल्ट स्मार्ट वॉच की कीमत 1,099 रुपये है।
TAGG की 2000 से कम कीमत वाली प्रीमियम और स्टाइलिश स्मार्ट वॉच कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच में बहुत से शानदार फीचर्स है। हल्की और किफायती होने के साथ इसमें आपको 60 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस वाच से आप स्लीप सर्कल भी काउंट कर सकते हैं। यह घड़ी स्टाइलिश लुक भी देती है। TAGG स्मार्ट वॉच का प्राइस भी सिर्फ 999 रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: