Jio-Airtel की इस प्लान ने उड़ाई नींद! 800 रुपये से कम में डेली 2GB डाटा और कई बेनिफ्ट्स शामिल

Best Recharge Plan under 800, BSNL 797 Plan
विज्ञापन

Best Recharge Plan under 800: टेलिकॉम की दुनिया में भले ही तीन प्रमुख कंपनियां- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का नाम शामिल है, लेकिन इनके अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनियां भी हैं जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स देती हैं। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कई सस्ते प्लान ऑफर करती हैं। इन प्लानों में से एक 800 रुपये से कम कीमत का प्लान शामिल है।

अभी पढ़ें – खरीदना चाहते हैं iPhone 13? ऐसे मिल सकता है 25 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट

विज्ञापन

इस प्लान में रोजाना 2जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डाटा समेत कई सुविधा मिलती है। अगर आप एक हाई स्पीड इंटरनेट डाटा प्लान की तलाश में है जो किफायती हो, तो आइए बीएसएनएल के 800 रुपये से कम के प्लान के बारे में जानते हैं।

बीएसएनएल का 800 रुपये से कम का प्लान

BSNL की ओर से 800 रुपये से कम में 797 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान दिया जाता है। इसकी वैधता पूरे 1 साल यानी 365 दिनों की होती है। इसमें रोजाना 2जीबी का हाई स्पीड इंटरनेट डाटा मिलता है।

प्रतिदिन डेटा खत्म होने पर भी मिलेगी सेवा

अगर यूजर का रोजाना मिलने वाला 2जीबी डेटा खत्म हो जाता है तो वो फिर भी इंटरनेट की सेवा का लाभ उठा सकता है। इस प्लान में 80Kbps की स्पीड पर मुफ्त डाटा दिया जाता है। हालांकि, इस सेवा का मुफ्त लाभ शुरुआती 60 दिनों तक की वैध है।

विज्ञापन

बीएसएनएल के 797 के अन्य बेनिफिट्स

अगर बात करें अन्य बेनिफिट्स की तो 797 वाले इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क के अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट भी शामिल है। इसमें एसटीडी, लोकल और रोमिंग कॉल्स का लाभ मिलता है। इसकी वैधता भी 1 साल तक की है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ