Best OTT Plans: फ्री में सालभर चलाएं Netflix समेत कई ओटीटी, प्लान की शुरुआत कीमत 399 रुपये
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Best OTT Plans: आज हम आपके लिए एक या दो नहीं बल्कि चार ऐसे शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं जो ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आते हैं। इन प्लानों में सिर्फ ओटीटी बेनिफिट्स नहीं बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
दरअसल, जियो अपने ग्राहकों को काफी कम कीमत में जबरदस्त बेनिफ्ट्स देता है। कंपनी की ओर से 399 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और डिज्नी+हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि किस प्लान में आपको कितना बेनिफिट (Jio Best OTT Plans ) मिल रहा है।
जियो की ओर से 1 साल के लिए फ्री ओटीटी बेनिफिट का सस्ता प्लान 399 रुपये का आता है। इस पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS और हर महीने के लिए 75GB डेटा मिलता है। इसमें यूजर्स को 1 साल के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix), डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो का 599 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS और हर महीने के लिए 100GB डेटा मिलता है। इसमें यूजर्स को 1 साल के लिए नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) और अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो का 799 रुपये वाला प्लान दो एडिश्नल सिम कार्ड, अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और डिज्नी+हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन सुविधा के साथ है। इसमें 150GB डेटा मिलता है और 200GB तक रोलोवर डेटा भी शामिल है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और अनलिमिटेड SMS की सुविधा मिलती है।
जियो के ओटीटी प्लान लिस्ट में ये सबसे महंगा प्लान है जिसकी कीमत 999 रुपये हैं। ये भी एक पोस्टपेड प्लान है जिसमें 500GB रोलोवर डेटा और 200GB हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। इसमें यूजर्स को 1 साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और डिज्नी+हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा तीन एडिश्नल सिम कार्ड, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: