Best old Phones in 2024 : नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन बजट उतना नहीं है तो चिंता न करें। आप कुछ पुराने फ्लैगशिप फोन खरीद कर भी लाखों रुपये बचा सकते हैं और सस्ते में तगड़ी परफॉर्मेंस का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि 2024 में भी ये फोन एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बने हुए हैं। वहीं आज हम आपके लिए ऐसे ही 3 ओल्ड फोन लेकर आए हैं जिन्हें आप सस्ते में खरीद सकते हैं। आइये इन फोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 7
Google ने Google Pixel 7 फोन को 2022 में लॉन्च किया था। इसमें आपको 6.32-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। पावर के लिए इसमें गूगल का Tenor G2 चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसमें आपको 4,355mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Pixel 7 में f/1.9 अपर्चर और 25mm वाइड लेंस वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो बेहतरीन फोटो कैप्चर कर सकता है। साथ ही इसमें एक 12-मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलता है। सामने की तरफ फोन में आपको 10.8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो आपके बेहतरीन पलों को हाई क्वालिटी में रिकॉर्ड कर सकता है। फ्लिपकार्ट से आप इसे अभी सिर्फ 46,999 रुपये में खरीद सकते हैं। पुराना होने के बाद भी ये फोन काफी दमदार फीचर ऑफर कर रहा है।
ये भी पढ़ें : Water Damage से फोन को बचाने के 4 तरीके
Samsung Galaxy S22
सैमसंग गैलेक्सी S22 एक पुराना 5G स्मार्टफोन है, लेकिन अगर इस वक्त सस्ते में शानदार कैमरा सेटअप और तेज परफॉर्मेंस ऑफर कर रहा है जिसे आप अभी भी खरीद सकते हैं। इसमें चार साल के एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसका मतलब है कि डिवाइस एंड्रॉइड 14, 15 और 16 ओएस अपडेट के साथ अपडेट रहेगा। साथ ही इसमें IP68 वॉटर रेजिस्टेंस, 25W फास्ट चार्जिंग, 6.1-इंच AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है।
गैलेक्सी S22 का कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो छोटा डिवाइस ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन यह छोटी बैटरी के साथ आता है। हैवी यूज के दौरान आपको इसे दिन में कम से कम दो बार चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, कॉलिंग, टेक्स्टिंग और सोशल नेटवर्किंग जैसे कामों के लिए, बैटरी बार-बार चार्ज किए बिना लंबे समय तक यूज कर सकते हैं। क्रोमा से आप इसे अभी 35,994 रुपये में खरीद सकते हैं।
iPhone 14
Apple का ये हैंडसेट पावरफुल Apple A15 बायोनिक चिपसेट से लैस है जिसे आप 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में खरीद सकते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है। फोन की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2532×1170 पिक्सल है। स्मार्टफोन सिरेमिक शील्ड के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 12MP प्राइमरी सेंसर के साथ 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है। इसे भी आप इस वक्त सिर्फ 58,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
6 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
8 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
10 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
12 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines