Best Mobile Phones Under 8000: भारतीय बाजार में स्मार्टफोन्स की भरमार है। फीचर्स से लेकर कीमत तक सभी अपनी-अपनी खासियत के लिए चर्चित हैं। हालांकि, जब कोई फोन खरीदना हो तो अपनी जरूरत के साथ-साथ पॉकेट पर भी खास ध्यान देना जरूरी है। आमतौर पर मार्केट में 5,000 रुपये से अधिक कीमत (Phone under 5000 to 10000) में आने वाले फोन्स पसंद किए जाते हैं। जबकि, 25 हजार रुपये तक की रेंज में आने वाले बजट फ्रेंडली फोन को खरीदने वालों की भी लाइन कम नहीं है।
वहीं, अगर आप एक कम बजट में आने वाले बेस्ट फोन की तलाश कर रहे हैं, तो इसके लिए 8000 रुपये तक का फोन (Smartphone under 8K) भी देख सकते हैं। आमतौर पर बाजारों में 8 हजार रुपये तक की कीमत में भी कई फोन उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Infinix Smart 6 HD
इनफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी में 6.6 इंच, एचडी+ डिस्प्ले और आईपीएस स्क्रीन है। इसके पीछे की तरफ 8MP का कैमरा और सामने की तरफ 5MP का कैमरा है। इस फोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज है। फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इनफिनिक्स स्मार्ट 6 एचडी की कीमत 5,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से आप फोन को खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़िए- Phone under 10K: खरीदना है 6GB रैम के साथ किफायती फोन? ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स
POCO C50
पोको सी50 स्मार्टफोन 8 हजार रुपये से कम कीमत में आता है। 2GB रैम के साथ आने वाले इस फोन की कीमत 5,499 रुपये है। ये फोन MediaTek Helio A22 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.52 इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। डुअल कैमरा सेटअप के साथ फोन में 8 MP + 0.08 MP का कैमरा है। फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा है।
Tecno Spark 7
टेक्नो स्पार्क 7 भी एक कम कीमत का स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 7,959 रुपये है। फोन में MediaTek Helio A25 का प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 2GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6.52 इंच का 269 PPI, IPS LCD डिस्प्ले है। ये फोन 16MP के डुअल कैमरा के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6000mAh की बैटरी है।
ये भी पढ़िए- Friendship Day 2023: गिफ्ट करने के लिए ये हैं कम बजट के 5 धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट…
Redmi A2
रेडमी ए2 की कीमत 6000 रुपये से भी कम है। अमेजन पर इसका 4GB (2GB) रैम + 32GB स्टोरेज वैरिएंट 5,599 रुपये में लिस्टेड है। इस फोन में 10W चार्जर के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में पावरफुल ऑक्टा कोर G36 प्रोसेसर है, जिसमें 7GB तक रैम है। फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy M04
सैमसंग गैलेक्सी एम04 की कीमत 8 हजार रुपये के करीब है। इसका 4GB RAM वैरिएंट अमेजन पर फिलहाल 8,099 रुपये में लिस्टेड है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी एम04 को 8,899 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसमें 6.5 इंच का 270 PPI और PLS LCD डिस्प्ले है। फोन में 13 MP + 2 MP के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 mAh की बैटरी मिलती है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
22 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines