Friendship Day 2023: गिफ्ट करने के लिए ये हैं कम बजट के 5 धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Friendship Day 2023 Gift Ideas: कहते हैं एक अच्छा और सच्चा दोस्त बड़े किस्मत वालों को मिलता है। इस खूबसूरत रिश्ते को बनाने के लिए हर साल अगस्त का पहला रविवार तय किया गया है। इस बार 6 सितंबर 2023 को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day Date 2023) है और इस दिन हर दोस्त अपनी दोस्ती को अलग-अलग तरह से जताता है।
हालांकि, दोस्ती या किसी के प्रति अपने प्यार को जताने के लिए कोई खास दिन जरूरी नहीं होता, लेकिन फिर भी अपने दोस्तों को प्यार जताने के लिए उन्हें सिर्फ फ्रेंडशिप बैंड नहीं आप चाहें तो कुछ खास तोहफा भी दे सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ किफायती स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम (Mobile Phone Under 10000) है। आइए जानते हैं।
आप अपने दोस्त या किसी खास को इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर स्मार्टफोन भी गिफ्ट (Friendship Day 2023 Gift Ideas) कर सकते हैं। इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। ये फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है। ये 4GB और 6GB रैम के साथ आता है। अमेजन पर इसकी कीमत 9,999 रुपये है।
रियलमी 12सी भी एक किफायती स्मार्टफोन है। इस फोन 6.71-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है। ये ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। ये भी 4GB और 6GB रैम के साथ आता है। Android 12 पर चलने वाला ये फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। रियलमी 12सी की कीमत 8,499 रुपये है।
मोटोरोला ने 1 अगस्त 2023 को अपना नया किफायती स्मार्टफोन पेश किया है। अगर आप लेटेस्ट 5जी फोन देख रहे हैं तो मोटो G14 स्मार्टफोन को चुन सकते हैं। इसकी कीमत 9,999 रुपये है, लेकिन ये बिक्री के लिए 8 अगस्त को उपलब्ध किया जाएगा। इसमें 6.50-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो 1080×1920 पिक्सल (FHD+) का रिज़ॉल्यूशन और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो के साथ है।
अगर आप प्रीमियम ग्लास फिनिश के साथ आने वाला किफायती फोन देख रहे हैं तो लावा युवा 2 प्रो को चुन सकते हैं। ये एक 10 हजार से कम में आने वाला 4जी स्मार्टफोन है। भारत में लावा युवा 2 प्रो की कीमत 7,999 रुपये है। इसमें 4 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज है। जबकि, 3 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है।
रेडमी ए2 स्मार्टफोन 8 हजार रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 5,699 रुपये है। इस फोन में 6.52-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है। ये 2GB, 4GB रैम के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 13 पर चलाता है और 5,000mAh की बैटरी द्वारा संचालित है। इसका रियर कैमरा f/f2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें f/f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: