Best Laptop: 30 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं ये 3 लैपटॉप, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Best Laptop under 30000: आज के समय स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप (Laptop) की जरूरत भी काफी बढ़ गई है। ऑफिस, स्कूल से लेकर अन्य तरह के ऑनलाइन कामों के लिए लैपटॉप (Best Laptop) की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) से लेकर ऑनलाइन स्टडी करने जैसे कामों के लिए लैपटॉप (Best and Cheapest Laptop) खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए जेब पर अधिक भार देने की जरूरत नहीं है। मार्केट में हर कीमत के साथ लैपटॉप उपलब्ध हैं जिनमें से कुछ बेस्ट लैपटॉप को हम आपके लिए लेकर आए हैं। आज हम आपको 30 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाले बेस्ट लैपटॉप (Best Laptop Rs 30000) के बारे में बताते जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
Acer One 14 Business एक ड्यूरेबल लैपटॉप है जो 14 इंच की HD+ स्क्रीन के साथ है। इसमें 1366×768 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें AMD Radeon ग्राफिक्स और AMD Ryzen 3 3250U का प्रोसेसर भी है। विंडोज 11 के साथ आने वाला ये लैपटॉप 8GB रैम और 256GB SSD स्टोरेज के साथ है। अमेजन पर इसकी कीमत 29,990 रुपये है।
इनफिनिक्स X1 Slim XL21 लैपटॉप में 14 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन है जो 300 निट्स ब्राइटनेश और 1920 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें इंटेल Core i3 10th Gen प्रोसेसर दिया गया है। बात करें रैम और स्टोरेज की तो इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB की SSD स्टोरेज है। इसमें भी में विंडोज 11 का सपोर्ट दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर इस लैपटॉप की कीमत 29,990 रुपये है।
शाओमी Redmi Book 15 लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल HD+ स्क्रीन है। इसमें Intel Core i3 11Th Gen प्रोसेसर है। इस लैपटॉप में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB की SSD स्टोरेज है। विंडोज 11 सपोर्ट के साथ आने वाला ये लैपटॉप अमेजन पर 30,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.