Jio Best Plans: जियो के दो जबरदस्त प्लान लॉन्च, 90 दिनों तक रोजाना पाएं 2GB तक डेटा समेत कई बेनिफिट्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio Best Plans: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इनमें से एक 719 रुपये का प्लान है जिसका ऐलान कंपनी साल 2021 में कर चुकी थी, जिस समय उन्होंने अपने प्लानों की कीमतें बढ़ाईं थी। ऐसे में ज्यादातर ग्राहकों को 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की जानकारी होगी। हालांकि, कंपनी का दूसरा प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए नया होगा जिसकी कीमत 750 रुपये है। इसे सिर्फ स्वतंत्रता दिवस 2022 समारोह के तौर पर पेश किया गया है जो कुछ समय तक ही रहेगा। आइए 719 रुपये और 750 रुपये वाले प्लानों के बारे में जानते हैं।
जियो का 719 रुपये वाला प्लान कई बेनिफिट्स के साथ आता है। इसकी वैधता 84 दिनों तक की है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और रोजाना 2GB डेटा का लाभ मिलता है।
डेली डाटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस तक कम हो जाती है। इसमें जियो के ऐप का भी यूज फ्री में किया जा सकता है। JioTV, JioSecurity, JioCinema और JioCloud समेत अन्य जियो ऐप्स का बेनिफिट मिलता है।
जियो का 750 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ है। ये प्लान दो भागों में पेश किया गया है जिसमें पहला भाग 749 रुपये का है और दूसरा भाग 1 रुपये का है। 749 रुपये के प्लान में 90 दिनों तक यूजर्स 2GB डेली डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
इसमें 1 रुपये का प्लान एक डेटा वाउचर है जिसे MyJio अकाउंट में जमा किया जाएगा। इसके जरिए यूजर को 100MB डेटा मिलेगा। इस 100MB डेटा वाउचर को ग्राहकों के लिए 90 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इसमें भी Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: