Google Keyboard: लैपटॉप या पीसी में मल्टीटास्किंग करना बहुत आसान है। दरअसल इसमें अलग से कीबोर्ड लगाने की सुविधा होती है। अब स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय भी बहुत ही आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। इसके लिए स्मार्टफोन में Google Gboard Keyboard डाउनलोड करें। गूगल का ये कीबोर्ड प्ले स्टोर पर सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। इस कीबोर्ड की मदद से आप गाने सुनते समय, गेम खेलते समय या फिर वीडियो देखते समय इस्तेमाल कर सकते हैं। स्क्रीन की साइज के अनुसार इसे कहीं भी एडजस्ट किया जा सकता है। आइए जानते हैं गूगल के इस कीबोर्ड को इस्तेमाल करने का सही तरीका।
फ्लोटिंग कीबोर्ड क्या है?
गूगल के Gboard Keyboard में एक फीचर है जिसे फ्लोटिंग कीबोर्ड कहते हैं। इस कीबोर्ड की सबसे बड़ी खासियत इसे अपने हिसाब से कभी भी कहीं भी फ्लोटिंग कर पाना है। अगर आसान शब्दों में कहें तो आप इसे स्क्रीन पर कहीं भी एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा जरुरत होने पर कीबोर्ड की साइज को भी कम किया जा सकता है। इस कीबोर्ड को रंगबिरंगा बनाने के लिए थीम सेलेक्ट करने की सुविधा मिल जाती है।
Google Gboard Keyboard इस्तेमाल करने का सही तरीका
1. गूगल के Google Gboard Keyboard को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। ये iPhone यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।
2. ऐप इंस्टोल करने के बाद स्मार्टफोन की सेटिंग पर क्लिक करें। इसमें Main Input Method सर्च करें और गूगल कीबोर्ड को सेट कर लें।
3.अब किसी भी एक ऐप को ओपन करें जिसमें टाइपिंग करते हैं। इसके बाद कीबोर्ड में नीचे की तरफ मौजूद 4 डॉट्स पर क्लिक करें।
4. इस मेन्यू में आपको कई विकल्प देखने को मिलेंगे, इसमें Floating को सेलेक्ट कर लें।
ऐसे करें कीबोर्ड ड्रैग
कीबोर्ड में Floating फीचर को ऑन करने के बाद इसे ड्रैग कर सकते हैं। कीबोर्ड को ड्रैग करने के लिए सबसे पहले ग्रे लाइन पर क्लिक करें। इसके बाद ड्रैग कर अपने अनुसार स्क्रीन पर कहीं भी एडजस्ट कर सकते हैं। इसे रिसाइज करने के लिए कॉर्नर पर थोड़ी देर तक क्लिक करके रखें। चारों कॉर्नर हाईलाइट होने के बाद इसे छोटा या बड़ा करें।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
17 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
20 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines