Best Gadgets for Students: तकनीकी दुनिया में एक से बढ़कर एक गैजेट्स का पेश किए जाते हैं, जो सभी के लिए अलग-अलग कारण से काफी काम आ सकते हैं। गैजेट्स के जरिए लोगों का काम पहले से और आसान हो जाता है। इसके इस्तेमाल से ना सिर्फ जिंदगी में बदलाव हुए हैं बल्कि लाइफ भी कई कामों को करने के लिए आसान बन गई है।
बात करें अगर पढ़ने वाले बच्चों की तो गैजेट्स से स्टूडेंट्स (Gadgets for Students) अपनी जिंदगी और सरल कर सकते हैं। यूं तो स्टूडेंट को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स का यूज करने पर काफी डांट पड़ती है, लेकिन आज हम आपको जिन गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं वो आपके स्टडी लाइफ (Best Gadgets for Students 2022) में बहुत काम आ सकते हैं।
अभी पढ़ें – Redmi Note 12 5G होगा भारत में अगला POCO फोन? जानिए खासियत और कीमत
LED Desk Lamp
पढ़ाई अगर मजेदार तरीके से की जाए तो समझने की क्षमता अधिक बढ़ जाती है। अगर आप नाइट स्टडी करना पसंद करते हैं तो अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा चेंज लाएं और मजेदार बनाने के लिए टेबल पर लैंप रखें। एलईडी डेस्क लैंप से आपकी पढ़ाई में रूचि और ज्यादा बढ़ सकती है। इसमें अलग-अलग तरह के कलर ऑप्शन्स हैं जिसे आप रोज बदल सकते हैं। ये एक पोर्टेबल लैंप है जिसे चार्ज कर बाद में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Photo Printer
दूसरे नंबर पर आता है फोटो प्रिंटर। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। इस फोटो प्रिंटर के जरिए आप ना सिर्फ फोटो निकाल सकते हैं बल्कि ये आपके स्टडी नोट्स के लिए भी काम आ सकता है। नोट्स का प्रिंट निकालकर स्टडी करने पर पढ़ाई करना और आसान हो सकता है।
Portable Charge
आज के समय में पोर्टेबल चार्जर एक ऐसा बेस्ट चार्जर है जिसका इस्तेमाल सभी के लिए जरूरी सा हो गया है। खासतौर पर ऐसे लोग जो दिनभर घर से बाहर रहते हैं, उनके लिए ये पोर्टेबल चार्जर बेहद काम आ सकता है। अगर आप स्टूडेंट है तो आपके फोन या फिर अन्य गैजेट्स को चार्ज करने के लिए पोर्टेबल चार्जर काम आ सकता है।
अभी पढ़ें – Life Time Validity के साथ आता है ये प्लान! कीमत सिर्फ 225 रुपये, जानिए पूरी डिटेल
LED Photo Clip Lights
एलईडी फोटो क्लिप लाइट्स का इस्तेमाल आप तस्वीर को रूम में लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। घर से दूर रहते हैं तो ये आपको अपने परिवार की तस्वीरों से करीब रखने के काम आ सकता है, साथ ही कमरे की सुंदरता को भी बढ़ाता है।
Portable Hard Drive
स्टूडेंट्स के लिए हार्ड ड्राइव का इस्तेमाल करना काम आ सकता है। इसके जरिए आप अपने प्रोजेक्ट वर्क को स्टोर कर सकते हैं। जरूरत होने पर उस प्रॉजेक्ट को बेहद आसानी से हार्ड ड्राइव के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines