
Text से फोटो बनानी हो या मन में हो कोई सवाल, इन 4 फ्री AI Tools से मिनटों में होगा काम
Best Free Ai Tools 2024: आज हम आपके लिए 4 ऐसे फ्री AI Tools लेकर आये हैं जिनसे आपका काम मिनटों में हो जाएगा। चलिए इनके बारे में जानते हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini
Best Free Ai Tools 2024: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आज हर बड़ी कंपनी AI की रेस में दौड़ रही है। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे टेक दिग्गज पहले ही अपने AI Tools पेश कर चुके हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कई काम अब कुछ ही मिनटों में हो जाते हैं। वहीं इंटरनेट पर कई ऐसे AI टूल फ्री में उपलब्ध हैं। जिन्हें आप एक क्लिक पर यूज कर सकते हैं। हालांकि इसमें से कुछ के पेड़ सब्सक्रिप्शन भी मौजूद हैं जिनके जरिए आप और भी बेहतर जानकारी ले सकते हैं लेकिन आज हम आपको 4 बेस्ट फ्री AI Tools के बारे में बताएंगे।
ओपन एआई द्वारा तैयार किया गया ये AI टूल भी काफी कमाल का है इसके जरिए आप टेक्स्ट कमांड से ही किसी भी फोटो को तैयार कर सकते हैं। DALL-E 2, को इस वक्त आप फ्री में यूज कर सकते हैं, इसमें यूजर्स खुद के डिजाइन भी तैयार कर सकते हैं, वेबसाइट कई प्रीसेट भी ऑफर करती है, जिससे आप कुछ ही मिनटों में एक शानदार तस्वीर तैयार कर सकते हैं।
वीडियो में भी देखें Free Ai Tools
नवंबर 2022 में रिलीज हुआ चैटजीपीटी इस वक्त इंटरनेट पर मौजूद सबसे पॉपुलर एआई चैटबॉट है। बस इसके लिए आपको कॉलम में अपने सवाल को डालना होगा और एंटर प्रेस करना है। इतना करते ही ये चैटबॉट आपके सवालों का जवाब देने लगेगा। इसका यूज आप कोई लेख लिखने, ईमेल, Poem, गाना या कोड तैयार करने के लिए कर सकते हैं।
क्विलबॉट, एक एआई असिस्टेंट है, जिसके जरिए आप अपनी ग्रामर और स्पेलिंग मिस्टेक को सुधर सकते हैं। जैसे ही आप यहां अपने किसी टेक्स्ट को पेस्ट करते हैं तो ये AI Tool पहले उसे अच्छे से रीड करता है। इसके बाद जहां गलतियां होती है वहां टेक्स्ट को रेड मार्क कर देता है। साथ ही ये टूल गलती को ठीक करने के लिए suggestions भी देता है। क्विलबोट उन लोगों के लिए एक बेस्ट टूल हो सकता है जो रोजाना अपने पर्सनल और प्रोफेशनल यूज के लिए रिटेन कंटेंट को एडिट करते हैं।
यह एक ऐसा AI टूल है जो बिना किसी Plagiarism के रिटेन मटेरियल तैयार करने में मदद करता है। कंटेंट लिखने के अलावा, यह AI टूल Ideating, Revising और इनफार्मेशन summarizing करने में भी मदद करता है। चाहे आप कोई लेख लिख रहे हो, एक ब्लॉग या एक सोशल-मीडिया पोस्ट हो, Notion.ai इन सभी कामों को चुटकियों में कर सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: