Best Foldable and Flip Phones: पिछले कुछ महीनों में हमने एक से बढ़कर एक शानदार फोल्डेबल और फ्लिप फोन लॉन्च होते देखें हैं। जिसमे कैमरा क्वालिटी से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस सेगमेंट पर पहले पूरी तरह से सैमसंग का कब्जा था लेकिन अब हाल ही में कई बड़े प्लेयर्स की एंट्री हो चुकी है। वहीं कुछ कंपनियों के जल्द ही फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार है।
फोल्डेबल फोन अब केवल गैलेक्सी जेड फोल्ड और गैलेक्सी जेड फ्लिप मॉडल तक सीमित नहीं हैं। Google, वनप्लस और मोटोरोला भी अब इस रेस में उतर चुके हैं। वहीं एप्पल भी जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि ये अक्सर देखा गया है कि जितने ज्यादा ऑप्शन उतना ज्यादा कन्फ्यूजन, आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए कुछ बेस्ट फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आये हैं जिन्हे आप काफी कम कीमत पर अपना बना सकते हैं।
OnePlus Open
OnePlus Open इस सेगमेंट में सबसे कम कीमत पर सबसे बड़ी स्क्रीन ऑफर करके फोल्डेबल फोन की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच जाता है। कैमरा से लेकर परफॉरमेंस तक इस स्मार्टफोन की टक्कर में कोई नहीं है। मल्टीटास्किंग में इसका परफॉरमेंस सबसे शानदार है, लेकिन सबसे खास इसे इसकी कीमत बनाती है। कंपनी ने इसे 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है।
Samsung Galaxy Z Fold 5
दूसरे नंबर पर हमने सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को रखा है। इसमें भी आपको शानदार परफॉरमेंस के साथ मल्टीटास्किंग, लंबी बैटरी लाइफ और जबरदस्त डिस्प्ले मिलती है। हालांकि इसकी कीमत कुछ ज्यादा है। यही कारण है कि हमने इसे अपनी लिस्ट में दूसरा स्थान दिया है, क्योकि OnePlus Open में भी काफी हद तक मिलते जुलते फीचर्स मिलते हैं। इस वक्त Samsung Galaxy Z Fold 5 की कीमत 1,54,999 रुपये है।
अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स का फुल कंपैरिजन देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Oppo Find N3 Flip
एक स्टाइलिश डिजाइन के साथ, Oppo Find N3 Flip में वह सब कुछ है जो हम एक फ्लिप फोन-स्टाइल फोल्डेबल में चाहते हैं। वहीं Oppo के इस जबरदस्त फ्लिप स्मार्टफोन की आज से पहली सेल शुरू होने जा रही है। कंपनी फोन पर कई शानदार डील्स दे रही है। इसे आप 94,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि इस फोन पर कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिससे आप इसे और भी सस्ते में अपना बना सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines