Best Data Plan: रिलायंस और जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन-आइडिया अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती रहती है। सभी अपने आप में खास होते हैं। इस बार कंपनी की ओर से एक ऐसा प्लान पेश किया गया है जो एयरटेल और जियो के पास भी नहीं है।
वीआई अपने ग्राहकों को रोजाना 4जीबी डेटा की सुविधा दे रहा है। इसी के साथ अन्य बेनिफिट्स भी ऑफर कर रहा है। अगर आप डेली अधिक डेटा का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हर दिन 4जीबी डेटा समेत कई अन्य सुविधा का लाभ आप उठा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Google Pixel 7 Pro पर एक शख्स ने किया बड़ा सितम! मारा चाकू और ब्लेड, फिर क्या हुआ वीडियो में देखें
Vi Daily 4GB Data Plan Detail
वीआई की ओर से 475 रुपये में रोजाना 4जीबी डेटा की सुविधा दी जाती है। इतना ही नहीं, प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है। इसमें कई शानदार अडिशनल बेनिफिट भी शामिल हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Vi 475 Plan Additional Benefits
वीआई अपने 475 रुपये की कीमत वाले प्लान में बिंज ऑल नाइट बेनिफिट भी देता है। इसके तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा यूज किया जा सकता है। इसमें डेटा डिलाइट का भी फायदा मिलता है जो हर महीने 2जीबी डेटा बैकअप के साथ है। इसमें वीकेंड डेटा रोलओवर, Vi Movies और TV ऐप का फायदा भी शामिल है।
जियो के पास नहीं है ऐसा कोई प्लान
जियो इस तरह का कोई प्लान ऑफर नहीं करता है। 400 रुपये की रेंज में कंपनी 419 का एक प्लान देती है जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इसमें रोजाना 3जीबी, 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है।
अभी पढ़ें – Huawei Pocket S फोल्डेबल फोन लॉन्च, कीमत से लेकर सभी खासियत यहां जानें
एयरटेल भी इस लिस्ट में नहीं शामिल
हर दिन 4जीबी डेटा लाभ वाली लिस्ट में एयरटेल भी नहीं आता है। कंपनी की ओर से डेली 3जीबी डेटा भी ऑफर नहीं किया जाता है। 399 रुपये में कंपनी अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स, डेली 2.5जीबी डेटा और डेली 100 फ्री एसएमएस बेनिफिट देता है। इसकी वैधता भी 28 दिनों की होती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
7 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
8 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines