दमघोंटू हवा से घर में बचाएंगे ये 15 हजार से कम के Air Purifier, यहां है 7 ऑप्शन

शहरों में बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग के बीच साफ हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है. ऐसे में 15,000 रुपये से कम कीमत वाले ये एयर प्यूरीफायर धूल, धुआं, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को फिल्टर कर घर की हवा को साफ रखने में मदद करते हैं. यहां देखते है इनकी लिस्ट.

air purifier

दमघोंटू हवा से घर में बचाएंगे ये एयर प्यूरीफायर. (Photo-News24 GFX)

विज्ञापन

Best Air Purifier Under 15000: दिल्ली-NCR प्रदूषण अब दमघोंटू हो गया है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे धुंध और स्मॉग भी गहराने लगा है, जिससे साफ हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है. पर बाहर ही नहीं, घर के अंदर की हवा भी कई बार प्रदूषित रहती है. ऐसे में एयर प्यूरीफायर एक कारगर समाधान साबित हो सकता है, जो हवा में मौजूद धूल, धुआं, धुंध, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को फिल्टर कर हवा को साफ करता है. यहां हम आपको 15,000 रुपये से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन एयर प्यूरीफायर के बारे में बता रहे हैं.

15 हजार से कम के एयर प्यूरीफायर

CUCKOO Respure Copper Air Purifier

Advertisment

CUCKOO का यह एयर प्यूरीफायर करीब 12,488 रुपये की कीमत में मिलता है. इसमें HEPA कॉपर फिल्टर दिया गया है, जो हवा को गहराई से साफ करता है. यह प्यूरीफायर 570 वर्ग फुट तक के एरिया को कवर कर सकता है, इसलिए मीडियम से बड़े कमरों के लिए सही है. ज्यादा पॉल्यूशन, एलर्जी या पालतू जानवरों की वजह से होने वाली गंदगी से जूझ रहे घरों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है. इसमें 2 साल की फिल्टर वारंटी और 8 साल की मोटर वारंटी मिलती है.

Coway Airmega 150

Coway Airmega 150 एयर प्यूरीफायर की कीमत करीब 12,990 रुपये है. इसमें एंटी-वायरस ट्रू HEPA H13 फिल्टर दिया गया है, जो एलर्जी, वायरस, कीटाणु और बेहद छोटे PM 0.01 कणों को 99.999 फीसदी तक हटाने में सक्षम है. इसका फिल्टर लगभग 8,500 घंटे तक चलता है, यानी करीब 1.5 से 2 साल तक बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. यह प्यूरीफायर घर के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है और सफेद रंग में उपलब्ध है.

विज्ञापन

Winix 5500-2 Air Purifier

Winix 5500-2 एयर प्यूरीफायर की कीमत लगभग 15,199 रुपये है. इसमें ट्रू HEPA फिल्टर के साथ वॉशेबल कार्बन फिल्टर दिया गया है, जो बदबू को कम करने में मदद करता है. इसमें PlasmaWave टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सेंसर भी मिलते हैं, जिससे यह अपने आप हवा की क्वालिटी के हिसाब से काम करता है. यह प्यूरीफायर ब्लैक कलर में आता है और घर के लिए एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है.

विज्ञापन

Sharp AIOT Air Purifier

Sharp का यह AIOT एयर प्यूरीफायर करीब 13,990 रुपये में मिलता है. इसमें कंपनी की पेटेंटेड PCI टेक्नोलॉजी और HEPA I फिल्ट्रेशन दी गई है, जो बैक्टीरिया, वायरस, फंगस और VOCs को हटाने में मदद करती है. यह चार स्टेज की फिल्ट्रेशन प्रोसेस पर काम करता है. खास बात यह है कि इसे ऐप और वॉइस कमांड दोनों से कंट्रोल किया जा सकता है. यह प्यूरीफायर 330 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए सही है.

विज्ञापन

Winix Premium 4-Stage Air Purifier

Winix का यह प्रीमियम 4-स्टेज एयर प्यूरीफायर करीब 13,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है. इसमें मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जो वायरस और बैक्टीरिया को टारगेट करता है. इसे UK Allergy, ECARF और AHAM जैसे सर्टिफिकेशन मिले हुए हैं. यह प्यूरीफायर करीब 1,065 वर्ग फुट तक के बड़े एरिया को कवर कर सकता है. इसमें 2 साल की वारंटी मिलती है और यह ग्रे कलर में आता है.

विज्ञापन

LEVOIT 300S Smart Air Purifier

LEVOIT 300S स्मार्ट एयर प्यूरीफायर की कीमत करीब 14,999 रुपये है. इसमें HEPA फिल्टर दिया गया है, जो 99.97 फीसदी तक वायरस और PM 0.1 कणों को पकड़ सकता है. इसमें रियल-टाइम एयर क्वालिटी डिस्प्ले भी मिलता है, जिससे आप हवा की स्थिति तुरंत देख सकते हैं. इसे मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है और यह Alexa के साथ भी काम करता है. इस प्यूरीफायर पर 2 साल की वारंटी मिलती है.

विज्ञापन

Qubo Smart Air Purifier

Hero Group का Qubo Smart Air Purifier Q600 करीब 14,990 रुपये में मिलता है. यह 600 वर्ग फुट तक के एरिया को कवर कर सकता है. इसमें HEPA H13 फिल्टर दिया गया है, जो 99.99 फीसदी एलर्जन्स को हटाने में सक्षम है. इसका फिल्टर लगभग 15,000 घंटे तक चलता है. इसे ऐप या वॉइस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें अल्ट्रा-क्वाइट BLDC मोटर दी गई है, जो कम आवाज के साथ बिजली की भी बचत करती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ