Best 5G Smartphones Under 20000: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कंपनियां आए दिन नए फोन्स और डिवाइस लाती हैं। ये डिवाइस अलग-अलग प्राइस कैटेगरी के होते हैं, जिसमें प्रीमियम, मिड रेंज और बजट फोन शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको 20000 रुपये से कम कीमत में फोन चाहिए, तो हम आपके लिए 4 ऐसे डिवाइस की लिस्ट लाए हैं, जो कम कीमत में कमाल के फीचर्स देते हैं। यहां हम आपके लिए केवल ऐसे ही फोन लेकर आए हैं, जिसमें 5G नेटवर्क मिलता है। इन फोन में दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी की सुविधा मिलती है।
iQOO Z7 5G
गेमिंग और फास्ट परफॉर्मेंस वाले इस फोन की कीमत 18,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.38-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में कंपनी ने OIS के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर जोड़ा है। इसके अलावा फोन में 16MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। Z7 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy M14 5G
अगर आप एक अच्छी बैटरी वाले फोन की बात कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy M14 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कीमत की बात करें तो आप इस फोन को 18,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। Galaxy M14 5G में 6.6-इंच PLS LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट से जोड़ा जाता है। इस फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर है, इसके अलावा फोन में 13MP फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Realme Narzo 55 5G
इस लिस्ट में तीसरा नाम Realme Narzo 55 5G का है, जिसे 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन में 6.72-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। Narzo 55 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
Poco X4 Pro 5G
Poco X4 Pro 5G में आपको 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर मिलता है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा है, जिसमें 64MP + 8MP + 2MP का सेटअप दिया गया है। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। अगर आप गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए फोन चाहते हैं, तो X4 Pro 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन की कीमत 19,499 रुपये होती है।
अगर आप 20,000 रुपये से कम में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए 4 ऐसे फोन के ऑप्शन लेकर आए हैं, जो आपके काम आ सकते हैं। ये फोन गेमिंग, बड़ी बैटरी और परफॉर्मेंस का बैलेंस के लिए जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें – लो जी! 300 दिन रिचार्ज की टेंशन खत्म…BSNL के इस सस्ते प्लान ने जियो-एयरटेल को फिर रुलाया
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines