आधी कीमत पर मिल रहे हैं 32 इंच के Smart TV, चेक करें तीन सबसे धांसू Deals!
Best 32 inch Smart TV: नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं? और आपका बजट 10 हजार या उससे कम है तो ये स्मार्ट टीवी चेक कर सकते हैं। चलिए जानें 3 बेस्ट डील्स
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Best 32 inch Smart TV: क्या आप भी नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, इस वक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 32 इंच के स्मार्ट टीवी सबसे कम दाम में मिल रहे हैं। लिस्ट के एक स्मार्ट टीवी पर तो सीधे 57% तक की छूट मिल रही है। वहीं, हमने आपके लिए फ्लिपकार्ट पर 32 इंच के सबसे सस्ते स्मार्ट टीवी की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में कोडक, Infinix और TCL के टीवी शामिल है। चलिए इन पर एक नजर डालते हैं…

लिस्ट के पहले टीवी की बात करें तो ये Kodak कंपनी की तरफ से आता है। कंपनी इस टीवी पर 46% तक की छूट दे रही है जिसके बाद इस टीवी की कीमत सिर्फ 8,074 रुपये रह गई है। यही नहीं आप HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ टीवी पर 1500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। जबकि IDFC FIRST Bank Credit EMI ऑप्शन के साथ 1250 रुपये तक की छूट मिल रही है। बैंक ऑफर्स के साथ टीवी की कीमत काफी ज्यादा कम हो जाती है। यह टीवी 24 और 43 इंच में भी आता है लेकिन साइज के हिसाब से इसकी कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।

लिस्ट का दूसरा टीवी इंफीनिक्स कंपनी की तरफ से आता है जिसे कंपनी ने 16,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 7,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। यानी इस टीवी पर सीधे 52% तक की छूट मिल रही है। BOBCARD EMI के साथ टीवी पर 1500 रुपये और HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ भी 1500 रुपये तक की छूट ले सकते हैं जो कीमत को और भी ज्यादा कम कर देता है।

लिस्ट के आखिरी टीवी की बात करें तो यह TCL कंपनी की तरफ से आता है। कंपनी ने इस टीवी को 20,990 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 9,016 रुपये में अपना बना सकते हैं। यानी ये टीवी भी आधी कीमत पर मिल रहा है। इस टीवी पर खास EMI ऑप्शन भी मिल रहा है जहां से आप 1,503 महीना देकर इस टीवी को अपना बना सकते हैं। जबकि HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1200 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: