लॉन्चिंग से पहले Huawei के इस SmartPhone की बुकिंग ने बना दिया रिकॉर्ड, लोगों ने कहा-अब होगा कमबैक

Huawei Mate

Latest SmartPhone Launch: स्मार्टफोन की दुनिया में इस वक्त हलचल है। लोग बेसब्री से एक खास फोन की लॉन्चिंग का इतजार कर रहे हैं। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन की 10 लाख से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है।

Huawei ने पेश की Phones की नई सीरीज

आपको बताते हैं Huawei Mate 50 Series के बारे में। अमेरिकी प्रतिबंधों की मार झेलने के बाद Huawei (हवाई) कंपनी ने अपने फोन्स की एक नई सीरिज पेश की है। हालांकि इसे बाजार में अभी लॉन्च नहीं किया है। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। बुकिंग के आंकड़ों को देखने के बाद Phone Market से जुड़े लोगों और Phone Lovers के भी होश उड़ गए हैं। आपको भी हैरानी होगी कि Huawei Mate 50 Series की बुकिंग 1 Million यानी 10 लाख के पार है।

इस तारीख को Launch होगी ये नई सीरीज

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक Huawei कंपनी आने वाली 6 सितंबर को अपने इन SmartPhones की Series को लॉन्च कर सकती है। इस सीरिज में कंपनी ने 4 Models पेश किए हैं। आपको बता दें कि Huawei को अपने SmartPhones संचालन को लेकर एक बड़ा झटका लगा था। लिहाजा कंपनी ने एक साल में सिर्फ एक ही Series को लॉन्च करने पर पूरा जोर लगा दिया। आपको जानकारी के लिए बता दें कि लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट से Mate 50 Series के लिए बुकिंग खोली थी।

Huawei ने की एक जोरदार वापसी, ग्राहकों को मिलेंगे शानदार फीचर

बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि कंपनी ने एक तरह से ComeBack किया है। वहीं लॉन्चिंग से पहले 1 Million Booking को देखते हुए लग रहा है कि ब्रांड ने चीन में अभी भी अपना ग्राहक वर्ग नहीं खोया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Huawei Mate 50 Series में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ एक शानदार लुक भी देखने को मिलेगा। Phones के जानकारी की मानें तो कंपनी ने इस SmartPhone में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoCs तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा फोन में बेहतरीन फीचर्स भी इस्तेमाल करने को मिलेंगे, जो ग्राहकों को अपनी ओर खींचेंगे। लोगों को अब छह सितंबर का इंतजार है। उम्मीद है चीन के बाद भारत में भी इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ