हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

X यूजर्स के लिए झटका! Grok से सवाल पूछने के लिए देने होंगे पैसे, जान लें सब्सक्रिप्शन प्लान

X ने अपने AI फीचर Ask Grok को लेकर बड़ा बदलाव कर दिया है. अब यूजर्स इस फीचर का मुफ्त में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. थ्रेड या पोस्ट से जुड़े सवाल पूछने के लिए X का पेड सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा.

विज्ञापन
Ask Grok अब फ्री नहीं, AI से सवाल पूछने के लिए देना होगा पैसा.

Ask Grok: X ने अपने लोकप्रिय एआई फीचर ‘Ask Grok’ में बड़ा बदलाव कर दिया है. अब तक यह सुविधा कई यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध थी, लेकिन कंपनी ने इसे पेड बना दिया है. यानी अब X पर किसी थ्रेड या पोस्ट से जुड़ा सवाल पूछने के लिए यूजर्स को पैसा देना है यानी सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इस बदलाव के बाद सिर्फ प्रीमियम प्लान वाले यूजर्स ही Ask Grok का इस्तेमाल कर पाएंगे.

Ask Grok अब फ्री नहीं रहेगा

पहले यूजर्स किसी पोस्ट या थ्रेड में @grok को टैग करके उससे सवाल पूछ सकते थे और एआई से तुरंत जवाब पा सकते थे. लेकिन अब यह सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिन्होंने X का पेड सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है.

Grok AI पर बेस्ड है यह फीचर

Ask Grok दरअसल x AI के बनाए गए Grok AI चैटबॉट पर आधारित फीचर है. इसकी मदद से यूजर्स X पर चल रही किसी भी चर्चा को आसानी से समझ सकते हैं. खासकर जब किसी पोस्ट के नीचे लंबा थ्रेड या सैकड़ों कमेंट होते हैं, तब Grok उन सभी को पढ़कर कुछ सेकंड में उनका सार बता देता है.

विज्ञापन

लंबे थ्रेड समझने में था काफी मददगार

यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा था जो लंबी और जटिल चर्चाओं को जल्दी समझना चाहते थे. यूजर्स Grok से पूछ सकते थे कि किसी थ्रेड का मुख्य मुद्दा क्या है या उस विषय से जुड़ी जरूरी जानकारी क्या है. एआई कुछ ही सेकंड में पूरी बातचीत का विश्लेषण करके उसे छोटे और आसान रूप में समझा देता था.

भारत में X के सब्सक्रिप्शन प्लान

भारतीय यूजर्स के लिए X फिलहाल तीन तरह के पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर करता है- Basic, Premium और Premium+. हर प्लान के साथ अलग-अलग फीचर्स और सुविधाएं दी जाती हैं.

विज्ञापन

Basic प्लान की कीमत और फायदे

Basic प्लान लेने के लिए यूजर्स को लगभग 170 रुपये प्रति माह खर्च करने होते हैं. इस प्लान में पोस्ट एडिट करने की सुविधा, लंबी पोस्ट लिखने का विकल्प और कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं. हालांकि इस प्लान के साथ ब्लू टिक नहीं दिया जाता.

Premium प्लान की कीमत

Premium प्लान के लिए यूजर्स को करीब 427 रुपये प्रति माह देने होते हैं. अगर इसे मोबाइल के जरिए लिया जाए तो इसकी कीमत करीब 470 रुपये प्रति माह हो जाती है. इस प्लान के साथ यूजर्स को ब्लू टिक, कम विज्ञापन, बेहतर रिप्लाई बूस्ट और Grok AI जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

विज्ञापन

Premium+ प्लान की कीमत

X का सबसे महंगा प्लान Premium+ है, जिसकी कीमत करीब 2,570 रुपये प्रति माह है. इस प्लान में यूजर्स को लगभग एड-फ्री एक्सपीरियंस मिलता है. इसके अलावा आर्टिकल पब्लिश करने की सुविधा और एडवांस एआई टूल्स का सपोर्ट भी दिया जाता है.

इस बदलाव के बाद साफ है कि X अपने एआई फीचर्स को धीरे-धीरे पेड सर्विस की तरफ ले जा रहा है, जिससे आने वाले समय में प्लेटफॉर्म पर और भी कई एआई टूल्स सिर्फ सब्सक्रिप्शन के जरिए ही उपलब्ध हो सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स हो जाएं तैयार! ऐप में आने वाले हैं कई नए धांसू फीचर्स, यहां जानें डिटेल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola