Google New AI Tools Launched: गूगल ने एक साथ 3 नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल लॉन्च कर दिए हैं। गूगल की कंपनी डीपमाइंड के तीनों नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल काफी गजब के हैं और बड़े काम आएंगे। गूगल का एक AI टूल जेनकास्ट 15 दिन का मौसम पूर्वानुमान लगाने में सक्षम है।
दूसरा AI टूल वीओ शब्दों को रीड करके वीडियो बना सकता है। तीसरा AI टून इमेजिन-3 टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से रियलिस्टिक और हाई क्वालिटी वाली फोटो जनरेट करने में सक्षम है। वीओ और इमेजिन टूल गूगल के क्लाउड प्लेटफॉर्म Vertex AI पर उपलब्ध हैं। आइए इन तीनों AI टूल्स की वर्किंग के बारे में जानते हैं…
यह भी पढ़ें:Upcoming Smartphones: 17 दिसंबर से पहले आ रहे हैं ये 5 धांसू फोन, जानें लॉन्च डेट से लेकर कीमत
15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान संभव
गूगल के AI टूल 15 दिन पहले ही मौसम का पूर्वानुमान लगाकर अलर्ट कर देगा। इससे जहां समुद्री तूफान को ट्रैक करना संभव होगा, वहीं लोगों की जान बचाने की तैयारी भी पहले से करना संभव होगा। नेचर जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वायुमंडलीय विज्ञान के प्रोफेसर एमेरिटस केरी एमानुएल ने इसे गूगल का सबसे अच्छा टूल बताया है।
नेचर जर्नल में छपे शोधपत्र के मुख्य लेखक और डीपमाइंड के वरिष्ठ रिसर्चर इलान प्राइस ने इसे जेनकास्ट नाम दिया है। यह टूल 35 देशों को मौसम पूर्वानुमान लगाने का मौका देगा। यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट के AI विशेषज्ञ मैथ्यू चैन्ट्री कहते हैं कि उनकी एजेंसी पहले से ही ऐसे टूल इस्तेमाल कर रही है। जैसे AccuWeather 90 दिन का मौसम पूर्वानुमान लगा लेता है, लेकिन डीपमाइंड का नया टूल जेनकास्ट छोटी मशीन के जरिए वायुमंडलीय पैटर्न का अध्ययन करता है।
यूरोपीय केंद्र द्वारा संकलित वेदर डेटा की स्टडी करके बता देगा कि अगले 15 दिन मौसम कैसा रहने वाला है? जेनकास्ट बड़ी सटीकता के साथ तूफान के रास्तों की भविष्यवाणी कर सकता है, जो हर साल हजारों लोगों की जान ले सकता है और सैकड़ों अरबों डॉलर की संपत्ति का नुकसान कर सकता है। जेनकास्ट की मौसम भविष्यवाणियां जल्द ही Google के अर्थ इंजन और बिग क्वेरी पर सार्वजनिक रूप से पोस्ट की जाएंगी।
यह भी पढ़ें:Flipkart Sale के आखिरी दिन Room Heater मिल रहे आधी कीमत पर, देखें 3 बेस्ट डील्स
Google Veo टूल के खास फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल की डीपमाइंड कंपनी ने Veo नामक इमेज-टू-वीडियो कन्वर्टर AI टूल भी लॉन्च किया है, जो हाई क्वालिटी, हाई डेफिनिशन के वीडियो बना सकाता है। यह टूल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के साथ फोटो अपलोड करके या केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके वीडियो बना सकता है। यह Veo टूल हाई क्वालिटी वाला 1080MP रिजॉल्यूशन वाला वीडियो बना सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो इस टूल का इस्तेमाल करके फोटो को भी वीडियो में बदला जा सकता है, जो देखने में बिल्कुल असली लगेगा। अभी तक कंपनियां इसे इस्तेमाल कर रही थीं, अब आम लोगों को भी यह उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ें:Jio vs Airtel: 84 दिनों वाले रिचार्ज में जियो या एयरटेल, किसका प्लान सबसे सस्ता? जानिए
Imagen 3 टूल के खास फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल की डीपमाइंड कंपनी ने इमेजिन 3 नाम AI टून बनाया है, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से रियलिस्टिक और हाई क्वालिटी वाली फोटो जनरेट कर सकता है। टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेटर का यह लेटेस्ट वर्जन Google क्लाउड पर अपलोड किया गया है, जिसे स्मार्टफोन यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं। इस टूल को अगले सप्ताह से यूजर्स डाउनलोड कर पाएंगे। यह टूल किसी फोटो में नया हिस्सा जोड़ने, हटाने जैसे एडिटिंग फीचर्स से भी लैस है। Cadbury, Oreo, Milka जैसी कंपनियां इस टूल को पहले से ही इस्तेमाल कर रही हैं। अब इसे आम लोगों के लिए भी लॉन्च किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
16 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
18 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines