---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

WWDC 2026 आज: iPhone यूजर्स को मिल सकते हैं बड़े AI फीचर्स, iOS 27 पर रहेंगी सबकी नजर, जानें क्या मिलेगा खास?

Apple का सबसे बड़ा इवेंट WWDC 2026 आज होने जा रहा है और इस बार iPhone यूजर्स के लिए कई बड़े सरप्राइज तैयार हैं. आइए जानतें हैं इवेंट कि डिटेल्स और कहां देखें इसका लाइव स्ट्रीम.

---विज्ञापन---

WWDC 2026: Apple का सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 आज आयोजित होने जा रहा है और दुनियाभर के iPhone यूजर्स की नजर इस इवेंट पर टिकी हुई है. हर साल की तरह इस बार भी कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश करेगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा iOS 27 और AI फीचर्स को लेकर हो रही है. माना जा रहा है कि Apple अपने इकोसिस्टम को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए कई बड़े बदलावों का ऐलान कर सकता है. भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा.

WWDC 2026 में क्या होगा खास?

Apple का यह इवेंट मुख्य रूप से नए ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर केंद्रित रहेगा. कंपनी iPhone के लिए iOS 27 के साथ-साथ iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 जैसे नए वर्जन पेश कर सकती है. इस बार AI आधारित फीचर्स को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

iOS 27 पर रहेंगी सभी की निगाहें

रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार, iOS 27 में डिजाइन, परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए जा सकते हैं. कंपनी का फोकस iPhone को पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और उपयोगी बनाने पर रहने की उम्मीद है.

Siri को मिल सकता है बड़ा AI अपग्रेड

WWDC 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण नया Siri हो सकता है. माना जा रहा है कि Apple अपनी वॉयस असिस्टेंट को पहले से ज्यादा समझदार बनाने जा रहा है. नया Siri स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी को बेहतर तरीके से समझ सकेगा, अलग-अलग ऐप्स से जानकारी जुटा पाएगा और अधिक स्वाभाविक बातचीत करने में सक्षम होगा. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Siri को ChatGPT और Gemini जैसे AI चैटबॉट्स की तरह ज्यादा इंटरैक्टिव बनाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

कैमरा और फोटो एडिटिंग में AI की एंट्री

iOS 27 के साथ कैमरा और फोटो एडिटिंग से जुड़े फीचर्स में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, AI की मदद से फोटो एडिटिंग पहले से आसान होगी. यूजर्स बैकग्राउंड बदलने, इमेज सुधारने और कई एडवांस एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल सीधे फोन में कर सकेंगे.

मैसेज और नोट्स लिखना होगा आसान

Apple अपने Writing Tools को भी ज्यादा पावरफुल बना सकता है. नए AI फीचर्स की मदद से मैसेज, ईमेल और नोट्स लिखने में सहायता मिलेगी. इससे यूजर्स का समय बचेगा और कंटेंट तैयार करना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- OnePlus यूजर्स की मौज! 3 साल पुराने इस फोन को मिला नया अपडेट, जानें क्या है खास

सिस्टम ऐप्स को मिल सकता है नया लुक

iOS 27 के साथ कैमरा, फोटोज, वॉलेट और शॉर्टकट्स जैसे कई सिस्टम ऐप्स को नया इंटरफेस और स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं. Apple इन ऐप्स को ज्यादा उपयोगी और AI-सक्षम बनाने की दिशा में काम कर रहा है.

---विज्ञापन---

कई ऐप्स में मिलेगा AI का सपोर्ट

Apple अपने कई ऐप्स और सर्विसेज में भी AI फीचर्स जोड़ सकता है. Shortcuts ऐप को नेचुरल लैंग्वेज कमांड्स के जरिए इस्तेमाल करना आसान बनाया जा सकता है. इसके अलावा Visual Intelligence और AI Search जैसे नए फीचर्स भी पेश किए जाने की संभावना है.

iOS 27 अपडेट कब मिलेगा?

Apple आमतौर पर WWDC में नए सॉफ्टवेयर की घोषणा करने के बाद डेवलपर्स के लिए बीटा वर्जन जारी करता है. iOS 27 का डेवलपर बीटा इवेंट के तुरंत बाद उपलब्ध कराया जा सकता है. वहीं पब्लिक बीटा जुलाई में आने की उम्मीद है. इसके बाद सितंबर में सभी योग्य iPhone यूजर्स के लिए फाइनल वर्जन जारी किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

किन iPhone मॉडल्स का खत्म हो सकता है सफर?

हर नए iOS अपडेट के साथ Apple कुछ पुराने मॉडल्स का सपोर्ट बंद कर देता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 27 का अपडेट iPhone 12 सीरीज और उसके बाद लॉन्च हुए मॉडल्स तक सीमित रह सकता है. यदि ऐसा होता है तो iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और iPhone SE (दूसरी पीढ़ी) को नया अपडेट नहीं मिलेगा.

किन iPhone में मिल सकता है iOS 27?

संभावित तौर पर iPhone 12 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone 14 सीरीज, iPhone 15 सीरीज, iPhone 16 सीरीज और आने वाली iPhone 17 सीरीज को iOS 27 का सपोर्ट मिल सकता है. हालांकि सपोर्टेड डिवाइसेज की अंतिम सूची Apple इवेंट के दौरान ही जारी करेगा.

---विज्ञापन---

कहां देख सकते हैं WWDC 2026 लाइव?

Apple का WWDC 2026 इवेंट कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल, Apple TV ऐप और Apple की वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है. भारतीय दर्शक इसे रात 10:30 बजे से लाइव देख सकेंगे.

Apple के लिए क्यों अहम है यह इवेंट?

AI टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ते दौर में WWDC 2026 Apple के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कंपनी के सामने चुनौती है कि वह अपने यूजर्स को ऐसे फीचर्स दे जो न सिर्फ उपयोगी हों, बल्कि प्रतिस्पर्धी AI प्लेटफॉर्म्स को भी टक्कर दे सकें. अब सभी की नजर इस बात पर है कि Apple अपने यूजर्स के लिए कौन-कौन से नए सरप्राइज लेकर आता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान! 365 दिन तक नंबर रहेगा एक्टिव, जानें डिटेल्स

First published on: Jun 08, 2026 08:56 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola