Apple WWDC 2024 इवेंट अब बस कुछ ही हफ्ते दूर है और कंपनी ने इवेंट की डेट और टाइमिंग को कंफर्म कर दिया है। Apple अपने इस सबसे बड़े इवेंट में कई बड़ी घोषणाएं कर सकता है। नए सॉफ़्टवेयर अपग्रेड और AI एडवांसमेंट को कंपनी इस इवेंट में पेश कर सकती है, जिस पर कंपनी पिछले कुछ सालों से काम कर रही है। हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर AI के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। चलिए पहले इवेंट के डेट और टाइमिंग के बारे में जानते हैं…
Apple WWDC 2024 की डेट और टाइमिंग
Apple WWDC 2024 इवेंट इस बार 10 जून से शुरू होगा और 14 जून तक चलेगा। इवेंट सोमवार, 10 जून को सुबह 10 बजे PT या 10:30 PM IST पर शुरू होगा। अगर आप भारतीय हैं तो इस इवेंट को आप लाइव देख सकते हैं। आप लाइव इवेंट से सभी अपडेट लेने के लिए पहले दिन Apple इवेंट पेज पर जा सकते हैं। साथ ही आप इवेंट को Apple के YouTube चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं, जहां इसे लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है दो Selfie Camera वाला स्मार्टफोन
इवेंट में क्या कुछ रहेगा खास?
Apple WWDC 2024 इवेंट में कंपनी अपने आईफोन्स के लिए नया iOS 18, iPad के लिए OS 18, एप्पल वाच के लिए WatchOS अपडेट और macOS का नया वर्जन पेश कर सकती है। Apple दुनिया के सामने पहली बार AI के बारे में भी बात कर सकता है क्योंकि कंपनी पिछले कुछ वक्त से OpenAI के साथ बातचीत कर रही है। हालिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया था कि कंपनी AppleGPT को भी पेश कर सकती है।
मिलेंगे ChatGPT जैसे फीचर्स
नए iPhone 16 मॉडल्स में इस बार iOS 18 के साथ Siri में ChatGPT जैसे फीचर्स मिल सकते हैं और ऐसा भी कहा जा रहा है एप्पल के इतिहास का ये सबसे बड़ा अपडेट होने वाला है, जिसमें होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने का और लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलने वाला है। Apple iPhone पर अपने AI एप्लीकेशन रन करने के लिए OpenAI और Google के साथ डील कर रहा है, जिसकी पुष्टि कंपनी इवेंट में भी कर सकती है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines