Apple ने अपने इवेंट में नई Apple Watch Ultra 4 लॉन्च कर दी है. कंपनी की यह अब तक की सबसे एडवांस्ड और मजबूत स्मार्टवॉच में से एक है. इसे खास तौर पर एक्सट्रीम स्पोर्ट्स, एडवेंचर और फिटनेस एक्टिविटीज करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. नई वॉच में S11 SiP चिपसेट के साथ अपग्रेडेड हेल्थ सेंसिंग सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा बैटरी और फिटनेस ट्रैकिंग के मामले में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं.
भारत में कितनी है Apple Watch Ultra 4 की कीमत
Apple Watch Ultra 4 की अमेरिका में शुरुआती कीमत 799 डॉलर है, जबकि भारत में इसे 1,09,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसके प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं. इसकी बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी. वॉच को नेचुरल टाइटेनियम और जेट ब्लैक टाइटेनियम फिनिश में पेश किया गया है.
पहली बार मिला Readiness Score फीचर
Apple Watch Ultra 4 में सबसे खास नए फीचर्स में से एक Readiness Score है. यह यूजर की हाल की एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड, नींद और जरूरी हेल्थ डेटा का एनालिसिस करता है. इसके आधार पर वॉच 0 से 10 के बीच रोजाना रिकवरी स्कोर देती है. स्कोर के हिसाब से वॉच यूजर को ‘Recover’, ‘Pace Yourself’, ‘Ready’ या ‘Go For It’ जैसे सुझाव भी देती है. इससे यूजर को यह समझने में मदद मिलती है कि उस दिन ज्यादा वर्कआउट करना बेहतर है या शरीर को आराम देने की जरूरत है.
हर 5 सेकेंड में रिकॉर्ड होगा हार्ट रेट
नई वॉच में ऑप्टिकल और इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर दिए गए हैं. ये पूरे दिन हर 5 सेकेंड में हार्ट रेट रिकॉर्ड कर सकते हैं. हार्ट रेट वेरिएबिलिटी को भी पहले के मुकाबले ज्यादा बार ट्रैक किया जाता है. Apple का दावा है कि उसके टेस्ट में यह किसी भी वियरेबल डिवाइस में सबसे सटीक हार्ट रेट सेंसिंग देती है.
50 घंटे की बैटरी, लो-पावर मोड में 84 घंटे
बैटरी के मामले में भी Apple Watch Ultra 4 को बड़ा अपग्रेड मिला है. सामान्य इस्तेमाल में यह 50 घंटे तक चल सकती है. वहीं लो-पावर मोड एक्टिव करने पर बैटरी बैकअप 84 घंटे तक पहुंच जाता है. सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग से करीब 18 घंटे तक की अतिरिक्त बैटरी लाइफ मिल सकती है.
ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, जानें कब शुरू होगी प्री-बुकिंग और बिक्री समेत बाकी जानकारी
Siri AI से मिलेगी ज्यादा स्मार्ट मदद
watchOS 27 के साथ Apple Watch Ultra 4 में Siri AI का सपोर्ट मिलता है. यह यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर ज्यादा उपयोगी जानकारी देने में सक्षम है. इसके अलावा Sound Recognition, Live Rewind, Siri Recap और तेज Shazam इंटीग्रेशन जैसे ऑडियो फीचर्स भी दिए गए हैं.
S11 चिप और मशीन लर्निंग की मदद से वॉच स्टेप ट्रैकिंग को भी ज्यादा सटीक बनाने का दावा किया गया है. कुल मिलाकर Apple Watch Ultra 4 को कंपनी ने फिटनेस, एडवेंचर और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अपने प्रीमियम वियरेबल लाइनअप के सबसे दमदार मॉडल के तौर पर पेश किया है.
ये भी पढ़ें- Apple ने लॉन्च किए AirPods 5, ओपन-ईयर डिजाइन के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, इनती है कीमत
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
23 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines