Apple Watch Series 9 Vs Series 8: कौन-सी वॉच में है ज्यादा दम, कीमत से फीचर्स तक देखें सबकुछ  

Apple Watch Series 9 Vs Series 8: अगर आप भी इन दिनों एक एप्पल स्मार्ट वॉच लेने का प्लान बना रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि कौन-सा आपके लिए बेस्ट है। तो ये लेख आपके लिए है।

Apple Watch Series 9 Vs Series 8

Apple Watch Series 9 Vs Series 8: एप्पल ने हाल ही में अपने वंडरलस्ट इवेंट के दौरान कई शानदार प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया था। नए आईफोन के साथ कंपनी ने इस इवेंट में वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा को पेश किया। यह स्मार्टवॉच सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में काफी हद तक सफल भी रही है। एप्पल वॉच सीरीज 9, 2022 में लॉन्च हुई वॉच सीरीज 8 का ही एक अपग्रेड है।

विज्ञापन

एप्पल की ये वॉच कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ आती है। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक एप्पल स्मार्ट वॉच लेने का प्लान बना रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि कौन-सा आपके लिए बेस्ट है। क्या हमें सीरीज 8 के साथ जाना चाहिए या लेटेस्ट सीरीज 9 को खरीद लेना चाहिए। इन सभी सवालों के जवाब आइये विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

डिजाइन किसका बेस्ट?

एप्पल वॉच सीरीज 9 का डिजाइन काफी हद तक सीरीज़ 8 के समान है। वॉच सीरीज 8 की तरह, नई वॉच एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील केसिंग में उपलब्ध हैं। हालांकि, इस बार नई वॉच सीरीज 9 अपने पिछले मॉडल की तुलना में अधिक एनवायरनमेंट फ्रेंडली है, क्योंकि इसे पूरी तरह से रीसाइकल्ड मैटेरियल्स से बनाया गया है, और एप्पल ने अब चमड़े का स्ट्राप देना भी बंद कर दिया है।

डिस्प्ले में कौन बेहतर?

वॉच सीरीज 8 की तरह, नई वॉच सीरीज 9 दो साइज 41 मिमी और 45 मिमी में उपलब्ध है। नया डिस्प्ले, हालांकि अपने पिछले मॉडल के समान दिखता है, लेकिन 2000 निट्स का पीक ब्राइटनेस इसे काफी खास बना देता है। जो सीरीज 8 से नहीं मिलता। वहीं अगर आप और भी ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले वाला वॉच ढूंढ रहे हैं तो वॉच अल्ट्रा 2 को भी खरीद सकते हैं जिसमे आपको 3000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।

विज्ञापन

पर्फोमन्स

Apple वॉच सीरीज 9 S9 SiP से लैस है, जो कंपनी के अनुसार सबसे पावरफुल चिप है। बता दें कि यही चिप आपको प्रीमियम वॉच अल्ट्रा 2 में भी देखने को मिलती है। जो इसे सीरीज 9 से बेहतर बनाती है। नई चिप के साथ वॉच में डबल टैप, ऑन-डिवाइस सिरी प्रोसेसिंग समेत कई फीचर्स मिलते हैं। जबकि वॉच सीरीज 8 में ये फीचर्स मिसिंग है।

विज्ञापन

बैटरी

बेहतर चिप होने के बावजूद, वॉच सीरीज 9 की बैटरी लाइफ में कोई सुधार नहीं हुआ है, जो एप्पल वॉच की पिछली कुछ जनरेशन की तरह 18 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसके अलावा, चार्जिंग स्पीड में भी कोई सुधार नहीं हुआ है, जो कि इसका एक माइनस पॉइंट भी बन जाता है। सीरीज 8 में भी आपको 18 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। दूसरी ओर, अल्ट्रा 2, 36 घंटे की बैटरी लाइफ देती है।

Price

Apple वॉच सीरीज 9 के 41 मिमी जीपीएस मॉडल को आप सिर्फ 41,900 रुपये में अपना बना सकते हैं। जबकि वॉच सीरीज 8 लगभग 39,000 रुपये में उपलब्ध है, जिसे खरीदना इस वक्त बिल्कुल भी वैल्यू फॉर मनी नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ