Apple Watch Series 8: ऐप्पल की वॉच 8 सीरीज का ऐलान हो गया है। इसमें एक नया तापमान सेंसर फीचर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि “इस सेंसर की मदद से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और भी आगे ले जाता है।” सीरीज 8 में दो नए मोशन सेंसर भी शामिल हैं जो ये पता लगा सकेंगे कि क्या आप एक गंभीर कार दुर्घटना में हैं। आइए एप्पल वॉच 8 सीरीज के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart Big Billion Days Sale की डेट हुई लॉन्च, मिलेगी इतने रुपये तक की छूट
वॉच रखेंगी बॉडी के तापमान का ख्याल
कंपनी का कहना है कि वो तापमान में मामूली बदलाव को 0.1 डिग्री सेल्सियस तक ट्रैक कर सकती है। इस फीचर का काम बॉडी का तापमान हर पांच सेकंड में करना है। इसे रातभर पहने रखने पर आपके शरीर के तापमान पर नजर रखी जा सकती है, साथ ही इससे ओवुलेशन साइकिल के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। महिलाओं के लिए मासिक धर्म वाली वॉच पेश की गई है। इसका काम मासिक धर्म साइकिल को ट्रैक करना भी है। इससे संबंधित डेटा भी वॉच पर एन्क्रिप्ट किया गया है।
वॉच 8 सीरीज की कीमत (Apple Watch 8 Series Price)
Apple Watch 8 Series को 16 सितंबर 2022 से उपलब्ध किया जाएगा। इसके जीपीएस मॉडल की कीमत $399 (करीब 31000 रुपये) और सेलुलर मॉडल की कीमत $499 (करीब 39000 रुपये) तय की गई है।
अभी पढ़ें – Apple iphone 14: लॉन्च से पहले कंपनी को लगा बड़ा झटका, यहां नहीं मिलेगा आईफोन 14
वॉच में दिए गए दो नए फीचर्स
वॉच 8 सीरीज में दो नए फीचर्स दिए गए हैं। इनमें एक क्रैश डिटेक्शन और पावर सेविंग मोड दिया गया है। बात करें क्रैश डिटेक्शन मोड की तो इससे यूजर्स के बार में पता लगाया जा सकता है कि गाड़ी चलाते हुए कोई गंभीर समस्या हो सकती है। इसके अलावा पावर सेविंग मोड का बैटरी सेव की जा सकती है। ये वॉच 36 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
6 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
10 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
13 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
16 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
18 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines