Apple Visual Intelligence Features: सितंबर में जब से एप्पल ने iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया है, तब से काफी यूजर्स Visual Intelligence का वेट कर रहे हैं। आखिरकार, कंपनी ने नए अपडेट के साथ इसे रोल आउट कर दिया है। iOS 18.2 के साथ कंपनी ने पूरी iPhone 16 सीरीज में Visual Intelligence को ऐड कर दिया है जिसके बारे में अभी भी काफी यूजर्स नहीं जानते क्योंकि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे। खासकर अगर आप भारत में तो आप बिना सेटिंग चेंज कीये इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। चलिए पहले जानें Visual Intelligence आखिर है क्या?
Visual Intelligence क्या है?
iPhone 16 लाइनअप के लिए खास तौर से Apple Intelligence सुविधा पेश की गई है और कैमरा कंट्रोल बटन से आप इसे यूज कर सकते हैं। आप इसे कैमरा कंट्रोल को लंबे समय तक होल्ड करके लॉन्च कर सकते हैं और फिर आप जो भी देख रहे हैं उसकी तस्वीर खींचें। जिसके बाद आप फोटो में मौजूद किसी भी चीज की जानकारी सीधे ChatGPT से ले सकते हैं, Google पर सर्च कर सकते हैं या फोटो में किसी भी टेक्स्ट को हाइलाइट कर सकते हैं।
विज़ुअल इंटेलिजेंस को आप Google लेंस की तरह समझ सकते हैं लेकिन ये गूगल लेंस से काफी ज्यादा एडवांस हैं। हमने खुद इसका टेस्ट किया है और अपने एक पुराने फोन को इसके सामने रखा जिसके बाद Apple Intelligence ने हमें फोन की सारी जानकारी दे दी। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये टूल कितना जबरदस्त है और आपके कितने काम आसान कर सकता है।
ये भी पढ़ें : रूम हीटर न बन जाए जान का दुश्मन…जान लें कितने घंटे इस्तेमाल करें, इन बातों का भी रखें ध्यान
कैमरा कंट्रोल कैसे करता है काम आसान?
आप कहीं से भी विज़ुअल इंटेलिजेंस लॉन्च कर सकते हैं, यहां तक कि लॉक स्क्रीन से भी। हालांकि ये टेक्नोलॉजी अभी भी बीटा फेज में है। Visual Intelligence का एक और बढ़िया इस्तेमाल तब होता है जब आप बाहर होते हैं और किसी दुकान, कैफे, बार या रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी देखना चाहते हैं। इससे ये तो साफ हो गया है कि Apple ने नए iPhones में कैमरा कंट्रोल बटन क्यों ऐड किया गया है क्योंकि नॉर्मल फोटो लेने के टाइम ये बटन उतना यूजफुल नहीं लगता क्योंकि इसकी प्लेसमेंट काफी नीचे की तरफ की गई है।
Visual Intelligence अपने iPhone में कैसे ऑन करें?
- इसके लिए आपको अपने iPhone की सेटिंग में जाना होगा।
- इसके बाद आपको जनरल ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- अब लैंग्वेज और रीजन में जाएं और रीजन को यूनाइटेड स्टेट पर सेट कर दें।
- अब आपको फिर से मेन मेनू में आना होगा और एप्पल इंटेलिजेंस ऑप्शन में जाना होगा
- इधर आपको सबसे पहला ऑप्शन ऑन कर देना है।
- इसमें थोड़ा टाइम लगेगा क्योंकि फोन पहले AI फीचर्स को डाउनलोड करेगा।
- कम से कम आपको आधा घंटा इंतजार करना पड़ सकता है।
- बस इसके कुछ देर बाद एप्पल इंटेलिजेंस ऑप्शन ऑन हो जाएगा और आप मजे से इस AI फीचर का यूज कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
34 mins agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 hr agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
5 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
7 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines