Apple Vision Pro Features : एप्पल ने ऑफिशियल तौर पर अपने Apple Vision Pro की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी इसे 2 फरवरी को US मार्केट में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं हेडसेट के लिए प्री-ऑर्डर 19 जनवरी को शाम 5 बजे शुरू होंगे। विजन प्रो के प्रोडक्ट पेज पर भी इसकी जानकारी दी गई है। लीक्स रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत $3,500 यानी 2 लाख 90 हजार के आसान पास होने की उम्मीद है, जिसमें आपको हेडसेट का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
मेटा के क्वेस्ट हेडसेट की तरह इसमें भी आपको कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। विजन प्रो लंबे समय से डेवलपमेंट फेज में है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 2024 में वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में भी Showcase कर सकती है लेकिन क्या आप जानते हैं यह कोई नार्मल VR हेडसेट नहीं है। यकीन मानिए इसके फीचर्स सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
Vision Pro नार्मल VR Headset से कैसे है अलग?
- Apple Vision प्रो के साथ आप अपने पुरे रूम को एक स्मार्टफोन में बदल सकते हैं।
- खास बात यह है कि इसे आप आंख, हाथ और आवाज हर तरह से कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें आपको पूरी तरह से 3-डाइमेंशन यूजर इंटरफेस मिलता है। नार्मल VR Headset के मुकाबले ये ज्यादा बेहतर है।
- विजन प्रो के साथ आप लोगों से इस तरह बात कर सकते हैं जैसे वह आपके सामने ही मौजूद हों।
- आप इसे लगा कर घर के किसी भी हिस्से में जितना बड़ा चाहें उतना बड़ा एक थिएटर बना सकते हैं।
- इसके अलावा आप इसे अपने लैपटॉप से कनेक्ट करके हवा में ही पुरे लैपटॉप को यूज कर सकते हैं।
- टाइपिंग करने के लिए इसमें आपको कोई फिजिकल कीबोर्ड की भी जरूरत नहीं है। कुछ Gestures से आप टाइप भी कर सकते हैं। जो नार्मल VR Headset में आप नहीं कर सकते।
- यूजर्स को अपने आसपास के लोगों के साथ जुड़े रहने में मदद करने के लिए एप्पल विजन प्रो में आईसाइट भी दिया गया है।
ये भी पढ़ें : कौन है Emily Pellegrini? जिसका आज हर कोई दीवाना
Content Consumption का मजा होगा दोगुना
हेडसेट का लक्ष्य गेमिंग और वीडियो Content Consumption में यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करना है। Apple यूजर्स को वर्चुअल-रियलिटी स्क्रीन पर Apple TV+ और अन्य प्लेटफार्मों से कंटेंट देखने के लिए कई सुविधाएं मिलने वाली हैं। हालांकि अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये क्योंकि गूगल और सैमसंग भी इस सेगमेंट में धूम मचाने आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines