महंगे iPhone, iPad या MacBook लेना हर किसी के लिए आसान और आम बात नहीं होती है. इसी को देखते हुए Apple ने एक नया प्रोग्राम शुरू किया है इस योजना के तहत ग्राहक एकमुश्त रकम चुकाए बिना कंपनी के कई डिवाइस किराए पर लेकर यूज कर सकेंगे. इसके लिए हर महीने तय किराया देना होगा.
क्या है ये नया प्रोग्राम?
Apple ने अपने नए Apple Upgrade Program की शुरुआत की है. ये एक फ्लेक्सिबल लीजिंग प्रोग्राम है, जिसके तहत ग्राहक iPhone, iPad, MacBook और Apple Watch जैसे डिवाइस किराए पर ले सकते हैं. इसके लिए क साथ पूरी कीमत नहीं चुकनी पड़ेगी.
एकमुश्त पेमेंट की नहीं होगी जरूरत
इस प्रोग्राम का मकसद उन लोगों तक कंपनी के प्रोडक्ट पहुंचाना है, जो एक बार में पूरी कीमत देकर डिवाइस नहीं खरीद सकते हैं. बता दें फिलहाल ये सुविधा अभी केवल अमेरिका में शुरू हुई है.
ये भी पढ़ें- PM मोदी का वीडियो हटने के बाद Meta का बड़ा फैसला, VIP अकाउंट्स के लिए लागू किए नए प्रोटोकॉल
अलग-अलग डिवाइस के लिए अलग लीज अवधि
कंपनी अलग-अलग प्रोडक्ट के लिए अलग लीज पीरियड तक किया है. जैसे iPhone और Apple Watch को 12 महीने या 24 महीने, MacBook और iPad के लिए 24 महीने और 36 महीने. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से किसी भी प्लान को चुन सकते हैं.
कितना देना होगा हर महीने किराया?
इसमें iPhone का शुरुआती मंथली किराया 17.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,749 रुपये) रखा गया है. Apple Watch और iPad के लिए शुरुआती किराया 11.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,147 रुपये) है. वहीं, MacBook को किराए पर लेने के लिए हर महीने कम से कम 24.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 2,392 रुपये) का भुगतान करना होगा.
डिवाइस लेने के लिए पूरी करनी होगी प्रक्रिया
कंपनी ने इस प्रोग्राम के लिए कार्लसन(Carlson) नाम की कंपनी से पार्टनरशिप की है. लीज पर Apple डिवाइस लेने के लिए ग्राहकों को पहले कंपनी किए गए प्रोसेस से गुजरना होगा. इसके उन्हें डिवाइस उपलब्ध कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें-WhatsApp की ये सेटिंग तुरंत बदलें, नहीं तो फोटो-वीडियो से भर जाएगी फोन की स्टोरेज
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
16 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
19 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines