Apple Touch Screen Macbook Launch: नॉर्मल लैपटॉप की जगह अब यूजर्स तेजी से टच स्क्रीन वाले लैपटॉप पर शिफ्ट हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एप्पल भी जल्द ही अपने मैकबुक को टच स्क्रीन के साथ पेश करने की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल अब एक नए प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत कर रहा है।
जी हां, यह कंपनी का पहला टच-स्क्रीन लैपटॉप होने वाला है। यह पहली बार होगा जब एप्पल के मैक में टच स्क्रीन होगी। इस प्रोजेक्ट के बारे में लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि एप्पल इस बारे में गंभीरता से सोच रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Apple पर बढ़ रहा दबाव?
दूसरी तरफ लंबे वक्त से Apple यह कहता आया है कि टच स्क्रीन लैपटॉप पर उतने अच्छे से काम नहीं करती। अगर आप टच इंटरफेस चाहते हैं तो कंपनी हमेशा आईपैड का यूज करने का सजेशन देती आई है। इसी को देखते हुए कंपनी ने हाल ही में नए आईपैड नए एम2 और एम4 चिप्स के साथ मैकबुक पेश किए हैं।
वहीं, कंपनी अभी इस बात से भी चिंतित है कि टच-स्क्रीन को अगर Macs में पेश किया जाएगा तो इससे iPad की बिक्री पर असर पड़ सकता है, लेकिन Asus, HP, Dell जैसी कंपनियां अपने लैपटॉप में टच स्क्रीन ऐड कर रही हैं, जिससे Apple पर भी ऐसा करने का दबाव बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
कब तक लॉन्च होंगे टच-स्क्रीन वाले मैकबुक?
पिछले कुछ वक्त में Mac लैपटॉप ज्यादा पॉपुलर हुए हैं और Apple ने iPads की तुलना में मैकबुक से ज्यादा कमाई की है। इसलिए, Apple अब इसमें बदलाव करने की सोच रहा है और जल्द ही हमें टच-स्क्रीन वाले लैपटॉप भी देखने को मिल सकते हैं। मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल अपना पहला टच-स्क्रीन मैक 2025 में लॉन्च कर सकता है। यह मैकबुक प्रो के लिए एक बड़े अपडेट के तौर पर पेश किया जाएगा।
कैसा होगा नए टच-स्क्रीन वाले मैकबुक का डिजाइन?
ऐसा कहा जा रहा है कि नया टच-स्क्रीन मैकबुक प्रो ट्रैकपैड और कीबोर्ड के साथ आएगा और इसका डिजाइन मौजूदा मैकबुक जैसे होने की उम्मीद है लेकिन लैपटॉप की स्क्रीन iPhone या iPad की तरह टच और Gestures से कंट्रोल करने की सुविधा देगी। मैकबुक प्रो के बाद Apple अन्य Mac मॉडल्स में भी टच सपोर्ट ऐड कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो Asus, HP, Dell जैसी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines