Apple Scary Fast Event: Apple ने हाल ही में ‘Scary Fast’ इवेंट की घोषणा की थी, जो कल यानी 30 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे शुरू होगा। इस इवेंट का मैन फोकस मैकबुक और M3 सीरीज के नए प्रोसेसर पर रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple द्वारा इस इवेंट में एक अपडेटेड iMac लाने की भी उम्मीद है। Apple iMac को 900 दिनों से अधिक समय के बाद एक अपडेट मिलने जा रहा है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि नए मॉडल्स में डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा।
मिलेगा नया प्रोसेसर
इन नए iMac में मैकबुक प्रो के समान, जबरदस्त प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। मौजूदा iMac डिजाइन, जिसे अप्रैल 2021 में M1 चिप में के साथ पेश किया गया था, काफी हद तक वैसा ही डिजाइन बने रहने की उम्मीद है। लीक्स के अनुसार Apple के इन लेटेस्ट iMac में M3 चिप के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें हाई पर्फोमन्स के लिए चार कोर और एफिशिएंसी के लिए चार कोर मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस इवेंट में 10 ग्राफिक्स कोर वाला एक वेरिएंट भी मार्केट में उतार सकती है।
ये भी पढ़ें : Gaming Headphones खरीदने का तगड़ा मौका! Amazon Sale में मिल रहे हैं आधी कीमत पर
नई एक्सेसरीज भी होंगी लॉन्च
iMac के अलावा इस इवेंट में कंपनी USB-C कनेक्शन के साथ बेहतर Apple ट्रैकपैड, माउस और कीबोर्ड जैसे एक्सेसरीज के नए मॉडल भी पेश कर सकती है, जिसमें अब पुराने लाइटनिंग पोर्ट से छुटकारा मिलेगा। कंपनी इस वर्ष iMac की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, शुरुआती में कंपनी ने इसे मैकिंटोश नाम दिया गया था।
M3 सीरीज में लॉन्च होंगे चार वेरिएंट
इसके अलावा, Apple के आगामी चिपसेट M3 को पेश करने को लेकर भी काफी खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस इवेंट में नए चिपसेट की परफॉर्मेंस से भी पर्दा उठाया जाएगा। लीक्स की माने तो M3 सीरीज में कंपनी चार वेरिएंट M3, M3 Pro, M3 Max और M3 Ultra को पेश कर सकती है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
12 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines