Gaming Headphones खरीदने का तगड़ा मौका! Amazon Sale में मिल रहे हैं आधी कीमत पर

Gaming Headphones: अगर आप भी गेमिंग करते हैं और एक अच्छा हेडफोन ढूंढ रहे हैं तो अमेजन सेल में मिल रहे कुछ बेस्ट गेमिंग हेडफोन्स में से किसी एक को चुन सकते हैं।

Gaming Headphones

Gaming Headphones: वे दिन गए जब गेमिंग हेडफोन केवल ऑडियो आउटपुट तक ही सिमित थे। आज हेडफोन्स (Headphones) में गेमिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए नए नए फीचर्स को पेश किया जा रहा है। कंपनियां भी आये दिन एक से बढ़कर एक हेडफोन मार्केट में उतार रही हैं। ऐसे में एक बेस्ट ऑप्शन चुनना काफी मुश्किल भरा काम बन जाता है। वहीं अगर आप भी गेमिंग करते हैं और एक अच्छा हेडफोन ढूंढ रहे हैं तो ये लेख आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है। आज हम आपको अमेजन सेल में मिल रहे कुछ बेस्ट गेमिंग हेडफोन्स (Gaming Headphones) के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Razer Kraken X OverEar Ultralight Gaming Headset

अमेजन सेल 2023 के दौरान रेजर क्रैकन एक्स ओवरईयर अल्ट्रालाइट गेमिंग हेडसेट गेमर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कस्टम-ट्यून किए गए 40 मिमी ड्राइवरों से लैस, यह सॉफ्टवेयर इनेबल्ड कैपेबिलिटीज के साथ इमर्सिव 7.1 सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देते हैं। इनका वजन सिर्फ 250 ग्राम है। ANC समेत इन हेडफोन्स में एनालॉग वॉल्यूम कंट्रोल व्हील और माइक म्यूट स्विच सहित इन-हेडसेट ऑडियो कंट्रोल सुविधा दी गई है। सेल में आप इन्हें 56% डिस्काउंट के साथ 2,299 रुपये में खरीद सकते हैं।

JBL Quantum 100 Wired Over Ear Gaming Headphones with Mic

जेबीएल क्वांटम 100 वायर्ड ओवर ईयर गेमिंग हेडफोन 7.1 सराउंड साउंड के साथ आते हैं जो गेमिंग एक्सपीरियंस को शानदार बना देते हैं। अमेजन सेल 2023 के दौरान छूट के साथ उपलब्ध इस गेमिंग हेडसेट में 40 मिमी डायनेमिक ड्राइवर हैं जो जेबीएल क्वांटमसाउंड सिग्नेचर ऑफर करते हैं। यह हेडसेट पीसी गेमिंग, एक्सबॉक्स, प्लेस्टेशन, निंटेंडो, स्विच, मोबाइल, मैक और वीआर सहित विभिन्न गेमिंग प्लेटफार्मों के साथ यूज किए जा सकते हैं। सेल में आप इन्हें 55% डिस्काउंट के साथ 1,788 रुपये में खरीद सकते हैं।

ZEBRONICS Zeb-Blitz USB Gaming Wired On Ear headphones

इन ऑन-ईयर हेडफोन में आपको डॉल्बी एटमॉस और आरजीबी एलईडी के साथ एक इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। Amazon Sale 2023 के दौरान, आप अपने गेमप्ले को बेहतर बनाने के लिए इन हेडफ़ोन को ले सकते हैं। इन हेडफोन में 50 मिमी नियोडिमियम ड्राइवर भी हैं, जो जबरदस्त बास और ट्रेबल देते हैं। सेल में आप इन्हें 72% डिस्काउंट के साथ 1,699 रुपये में खरीद सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ