Apple New iOS Update: एप्पल ने हाल ही में iOS 17.4 का बड़ा अपडेट रोल आउट किया था, जिसके साथ कंपनी ने बेहतर यूजर एक्सपीरियंस और कई नए फीचर्स को पेश किया था। फीचर्स और कैपेबिलिटीज के मामले में इस अपडेट के साथ कंपनी ने कई सुधार भी किए हैं। हालांकि कुछ यूजर्स जो iOS 17.4 में अपग्रेड कर गए हैं, उन्हें अपडेट करने के बाद ऑटोकरेक्ट फीचर के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी लाइन को ठीक करने के बाद भी फोन का ऑटोकरेक्ट फीचर उसे सही नहीं कर रहा है।
कई यूजर्स कर रहे हैं रिपोर्ट
अब तक कई यूजर्स इसकी शिकायत कर चुके हैं। ऑनलाइन सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 17.4 अपडेट में अपग्रेड करने के बाद फोन का ऑटोकरेक्ट फीचर ठीक से काम नहीं कर रहा है। हालांकि इस फीचर के पीछे के सटीक कारण की जांच जारी है, रिपोर्ट बताती है कि पुराने iPhone यूजर्स के फोन में ये समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। हालांकि, कौन-कौन से मॉडल्स में ये दिक्कत आ रही है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें : Truecaller से होना चाहते हैं गायब? तो ऐसे करें अपना अकाउंट डिलीट
कब तक फिक्स होगी समस्या?
वहीं MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज पहले से ही इस समस्या के बारे में जनता है और इसे फिक्स करने पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे iOS/iPadOS 17.4.1 वर्जन के साथ फिक्स कर सकती है। ऐसी भी उम्मीद है कि कंपनी कुछ ही दिनों में नया अपडेट पेश कर देगी। रिपोर्ट के अनुसार, वर्जन नंबर 21E235 वाला अपडेट ऑटोकरेक्ट की प्रॉब्लम को ठीक कर देगा और सभी यूजर्स फिर से बेहतर टाइपिंग एक्सपीरियंस ले पाएंगे।
सेटिंग से ऑफ कर सकते हैं फीचर
हालांकि अगर आपको अभी ज्यादा दिक्कत हो रही है तो आप इसे सेटिंग में जाकर ऑफ भी कर सकते हैं। ये भी हो सकता है कि आपके डिवाइस पर कोई और बग हो जिस वजह से ये दिक्कत आ रही है इसलिए एक बार अपने डिवाइस को भी रीस्टार्ट जरूर कर लें।
WWDC 2024 की तैयारी कर रहा एप्पल
इसके अलावा, टेक दिग्गज इन दिनों WWDC 2024 की तैयारी कर रहा है। जहां कंपनी iOS 18 की पहली झलक पेश कर सकती है। वहीं सितंबर इवेंट में इसे iPhone 16 के साथ रोल आउट किया जा सकता है। साथ ही एप्पल इस बार AirPods की 4th GEN को पेश कर सकता है मार्क गुरमन ने भी अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, एयरपॉड्स पेश करने के बाद, रिकॉर्ड बिक्री हासिल करने के लिए कंपनी पुराने एयरपॉड्स को सस्ते में बेचने की तैयारी कर रही है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
6 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
10 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines