अगर आप iPhone यूजर हैं और Apple की पेड सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो अब आपको पहल से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. Apple ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका देते हुए Apple Music और Apple One सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी ने नई कीमतों को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया है.
Apple Music के सभी प्लान हुए महंगे
एप्पल ने Apple Music के तीनों प्लान इंडिविजुअल, फैमिली और स्टूडेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है. अब इन सभी प्लान्स के लिए यूजर्स को पहले मुकाबले ज्यादा भुगतान करना होगा. नई कीमतें लागू हो चुकी हैं. जो साइट पर अपडेट है.
Individual और Student प्लान की नई कीमत
Apple Music का इंडिविजुअल प्लान पहले 119 रुपये प्रति माह में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ाकर 139 रुपये कर दी गई है. वहीं स्टूडेंट प्लान की मंथली फीस भी 59 रुपये से बढ़कर 69 रुपये कर दी गई है. यानी दोनों प्लान के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा.
ये भी पढ़ें- सिर्फ आवाज बढ़ाने घटाने के लिए नहीं है Volume Button! नहीं जानते होंगे इसके 5 सबसे काम के सीक्रेट फीचर्स
Family प्लान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
अगर आप Apple Music का फैमिली प्लान इस्तेमाल करते हैं, तो ये बदलाव आपकी जेब पर ज्यादा असर डालेगा. इस प्लान की कीमत पहले 179 रुपये प्रति माह थी, जिसे अब बढ़ाकर 229 रुपये कर दिया गया है. यानी इसमें सीधे 50 रुपये बढ़ोतरी हुई है. इस प्लान में एक परिवार के 6 सदस्य अपनी अलग-अलग म्यूजिक लाइब्रेरी और प्लेलिस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Apple One सब्सक्रिप्शन भी हुआ महंगा
Apple One के सब्सक्रिप्श प्लान की कीमतों में भी इलाजा किया गया है. अब इंडिविजुअल प्लान के लिे 157 रुपये की जगह 195 रुपये हर महीने चुकाने होंगे. वहीं फैमिली प्लान की कीमत 365 रुपये से बढ़ाकर 445 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा प्रीमियर प्लान भी अब 499 रुपये की जगह 595 रुपये में मिलेगा.
पहले डिवाइस हुए महंगे, अब बढ़ीं सर्विस की कीमतें
कंपनी ने सिर्फ अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विसेज ही नहीं, बल्कि इससे पहले जून महीने में कुछ डिवाइस की कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी. जैसे MacBook Air के शुरुआती मॉडल की कीमत 1,19, 900 रुपये से बढ़कर 1,49,900 रुपये हो गई थी. वहीं 15 इंच वाले MacBook Air की कीमत 1,49,900 रुपये से बढ़ाकर 1,79,900 रुपये कर दी गई थी.
ये भी पढ़ें- यूजर्स की बड़ी शिकायत हुई दूर! X ने लॉन्च किया नया App, ये वर्जन पहले से ज्यादा तेज और स्मूथ, क्या मिला?
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
8 mins agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 hr agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
5 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
7 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
23 hrs agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines